जालंधर के वेस्ट इलाके के दिलबाग नगर एक्सटेंशन में आज ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फैडरेशन के प्रधान और एडवोकेट परमिन्द्र सिंह ढींगरा को गोली मार दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, इलाके के ही एक व्यक्ति ने परमिन्द्र ढींगरा पर गोली चलाई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के समर्थकों का आरोप है कि परमिन्द्र ढींगरा को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया और पुलिस भी घटनास्थल पर देरी से पहुंची।
यह भी पता चला है कि कल ही परमिन्द्र सिंह ढींगरा का जन्मदिन था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घर को सील कर लिया है। अभी पुलिस द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

