करतारपुर 5 फरवरी (जसवंत वर्मा ) प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से 8 फरवरी रविवार को सुबह शिव मंदिर पांधेंया बाजार से आने वाली शिव प्रभात फेरी का स्वागत करने का निर्णय लिया गया। प्रधान दीपक कुमार ने बताया
मंदिर परिसर में 10 फरवरी दोपहर 2 से 5 बजे तक मेहंदी उत्सव, 14 फरवरी को सेहरा बंदी व गायन, संकीर्तन 2 से 5 बजे तक करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 15 फरवरी शिवरात्रि पर्व पर सुबह 10 बजे हवन यज्ञ करवाने का निर्णय लिया गया। 21 फरवरी शनिवार को भंडारा लगाया जाएगा । दीपक कुमार ने सभी को आमंत्रित करते कहा इन कार्यक्रमों में भाग लेकर भोले बाबा का आशीर्वाद हासिल करें।

