कपूरथला( गौरव मढ़िया)बसंत पंचमी के शुभ अफसर पर स्थानीय वार्ड न 1 में बिमला एन्क्लेव के नजदीक प्रवासी भाइयो द्वारा माँ सरस्वती पूजा का कार्यक्रम किया गया
दो दिवसीय चले माँ सरस्वती पूजन कार्यक्रम में शमियाना लगाके माँ सरस्वती का स्वरूप सजाया गया तत्पश्चात पंडितो द्वारा मन्त्रोचारण करके विधिवत ढंग से पूजा अर्चना की गई दूसरे दिन सुबह माँ के स्वरूप के समक्ष हवन यज्ञ किया गया तत्पश्चात भजन मंडलियों द्वारा माँ की भेंट गाकर माँ सरस्वती की महिमा का गुणगान किया गया
दोनों दिन अटूट लंगर का आयोजन चलता रहा इस मौक़े प्रेम राय,दिलचंद पटेल,ललित मुख्या,ललन कुमार,बजिंदर सिंह,अमित,दविंदर,प्रमोद कुमार,झूला देवी,रिंकू देवी,इत्यादि हाज़िर हुए

