* नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी खो-खो महिला टूर्नामेंट में 35 टीमों 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
* एलपीयू की रमनदीप कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला खो-खो चैंपियनशिप 2024-2025 की मेजबानी की, जिसमें उत्तरी भारत से 35 टीमों और 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीमों ने टॉप फार में जगह बनाने और नेशनल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (एआईयू) खो-खो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लिए प्रतियोगिता की।
अंतिम में एलपीयू में चैपियनशिप जीती, पंजाब विश्वविद्यालय ने पहला रनर-अप स्थान हासिल किया और दयानानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक ने तीसरा स्थान हासिल किया। एलपीयू की महिला टीम ने अपने असाधारण कौशल से सबको प्रभावित किया, और कठिन क्षेत्रीय प्रतियोगियों को हराकर जीत हासिल की। एलपीयू की रमनदीप कौर को बेहतर प्रदर्शन और कौशल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलपीयू के डायरेक्टर जरनल इंजीनियर एचआर सिंगला ने टीमों को उनके समर्पण और खेल कौशल के लिए बधाई दी, छात्रों में अनुशासन, टीम वर्क और लचीलापन विकसित करने में खेलों के महत्व को रेखांकित किया। एलपीयू में स्पोर्ट्स के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. वीर जी कौल ने एथलीटों को उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के लिए बधाई दी। इस टूर्नामेंट ने युवा
महिला एथलीटों के लिए खो-खो में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक शानदार मंच के रूप में कार्य किया, जो एक पारंपरिक भारतीय खेल है जिसमें गति, चतुराई और रणनीतिक सोच की आवश्यकता होती है। नॉकआउट राउंड, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठ ऊर्जा, उत्साह और प्रतियोगिता की भावना का प्रदर्शन किया।
—

