* कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित सात यूनिवर्सिटी एथलीट चैंपियन टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं
जालंधर; भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक रोमांचक फाइनल में दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीम को 4-1 से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर शानदार जीत दर्ज की है। पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) बेहद गर्व महसूस कर रही है, क्योंकि इस चैंपियन टीम के मूल में इसके सात प्रतिभाशाली छात्र शामिल हैं। इस जीत ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।
यह जीत असाधारण टीम प्रदर्शन के दम पर मिली, जिसमें एलपीयू को चैंपियन टीम के सात सदस्यों पर विशेष गर्व है, जो इसके विद्यार्थी हैं, जिनमें हरमनप्रीत सिंह, कप्तान, जुगराज सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और सुखजीत सिंह शामिल हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण शुरुआती गोल करके मैच में रोमांच भर दिया। पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए प्रतिष्ठित कप अपने नाम किया।
चैंपियनों को बधाई देते हुए, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर ने कहा, “हमारे एथलीटों ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है और लाखों युवा भारतीयों को प्रेरित किया है। एलपीयू में, हम देश की खेल महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने वाली प्रतिभाओं को बढ़ावा देना अपना राष्ट्रीय कर्तव्य मानते हैं। हमारा लक्ष्य भारत के बेहतर खेल के सपनों के अनुरूप है, और हम विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सफलता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाए। यह जीत केवल हॉकी की नहीं है; यह इंटरनेश्नल लेवल पर भारत की बढ़ती क्षमताओं के बारे में है, और हमें उन चैंपियनों को तैयार करने में अपनी भूमिका निभाने पर गर्व है जो हमारे देश के खेल पुनर्जागरण का नेतृत्व करेंगे।”
खेल में बेहतरी के लिए एलपीयू की प्रतिबद्धता इसके विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचे के माध्यम से प्रदर्शित होती है जिसमें ओलंपिक-स्तरीय सुविधाएँ, विभिन्न तरह की स्कॉलरशिप और विशेषज्ञ कोचिंग मार्गदर्शन शामिल हैं। इस दृष्टिकोण ने पहले ही विभिन्न खेलों में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एथलीट तैयार किए हैं, जिन्होंने भारत के खेल परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

