एलपीयू के छात्रों ने श्रीनगर में आयोजित 45वीं सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में पंजाब राज्य की टीमों को स्वर्ण पदक दिलाए
जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के पांच सॉफ्ट बॉल खिलाड़ियों ने हाल ही में श्रीनगर में आयोजित 45वीं सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। वे पंजाब राज्य की पुरुष और महिला दोनों टीमों का हिस्सा थे, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से चैंपियनशिप जीती है।
पूरे भारत से सत्ताईस (27) पुरुष-टीमें और 25 महिला-टीमें जिनमें 1000 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी ने टूर्नामेंट में भाग लिया था। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल सॉफ्टबॉल को बढ़ावा देना था, बल्कि देश के विभिन्न कोनों से आए खिलाड़ियों के बीच एकता और सौहार्द को भी बढ़ावा देना था। दरअसल, सॉफ्टबॉल भारत में जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
महिला टीम में एलपीयू की कुशल खिलाड़ियों से हीरा कुमारी, मनप्रीत कौर, आरती और मल्लिका शामिल थीं; जबकि, सुरेश पुरुष टीम का हिस्सा थे। पंजाब और महाराष्ट्र के बीच खेले गए महिला फाइनल में, पंजाब ने स्वर्ण के साथ विजेता का खिताब जीता। महाराष्ट्र और केरल की टीमों को क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल में, पंजाब की टीम विजयी हुई, जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में मेजबान जेएंडके दिल्ली की टीम को हराकर सातवें स्थान पर रही।
छात्रों को बधाई देते हुए, एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल ने साझा किया: “इस तरह की चैंपियनशिप खिलाड़ियों में एक स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना और राष्ट्रीय हीरो के रूप में पहचान बनाने की भावना पैदा करती है। ये उन्हें अपना कौशल दिखाने और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान जीतने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं। हम सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर रहने के लिए छात्रों को उनके व्यक्तिगत जुनून और कौशल के अनुसार सलाह देते हैं।
संगीत और मार्शल आर्ट के पारंपरिक प्रदर्शन के साथ शुरू हुए खेल का उद्घाटन मेजबान राज्य के युवा सेवा और खेल (वाईएसएस) सचिव ने किया। स्थानीय निवासी और उत्साही खेल प्रेमी प्रतिस्पर्धी टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। खेलों की मेजबानी जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा दो स्थानों- बख्शी स्टेडियम और मल्टीपल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजबाग में की गई थी। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण अनोरकर सहित सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

