By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: टाइम्स हायर एजुकेशन की इंपैक्ट रैंकिंग-2023 में एलपीयू को विश्व के टॉप अमेरिकी और इंग्लैंड के विश्वविद्यालयों के साथ रैंक किया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > टाइम्स हायर एजुकेशन की इंपैक्ट रैंकिंग-2023 में एलपीयू को विश्व के टॉप अमेरिकी और इंग्लैंड के विश्वविद्यालयों के साथ रैंक किया
JalandharIndia

टाइम्स हायर एजुकेशन की इंपैक्ट रैंकिंग-2023 में एलपीयू को विश्व के टॉप अमेरिकी और इंग्लैंड के विश्वविद्यालयों के साथ रैंक किया

Talk Hindustan
Last updated: 2023/06/03 at 7:28 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
टाइम्स हायर एजुकेशन की इंपैक्ट रैंकिंग-2023 में एलपीयू को विश्व के टॉप अमेरिकी और इंग्लैंड के विश्वविद्यालयों के साथ रैंक किया
SHARE

एलपीयू जीरो हंगर के सतत विकास लक्ष्यों के लिए दुनिया में ओवरआल 41वें ; सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा के लिए 77 वें ; और, अच्छे काम और आर्थिक विकास के लिए 97वें स्थान पर रैंक हुआ

 इंपैक्ट ने 85.6 के स्कोर के साथ देश के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में एलपीयू को ओवरआल दूसरा रैंक दिया

 112 देशों के हजारों विश्वविद्यालयों के प्रति यह ओवरआल  रैंकिंग दर्शाती है कि विश्वविद्यालय तत्काल चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं

जालंधर: टाइम्स हायर एजुकेशन (द) इम्पैक्ट रैंकिंग -2023 द्वारा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को दुनिया के टॉप अमेरिकी विश्वविद्यालयों एमआईटी (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), टेक्सास स्टेट और यूके के लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिया गया है। इसने दुनिया के इन शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ एलपीयू को विश्वव्यापी 101-200 बैंड में शामिल किया है। 1861 में स्थापित, एमआईटी  ने दुनिया  में आधुनिक तकनीक और विज्ञान  के कई क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सस्टेनेबल  डेवलपमेंट  गोल्स (SDGs) के लिए एलपीयू जीरो  हंगर के लिए दुनिया में कुल मिलाकर 41वें ; सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा के लिए 77 वें ; और, अच्छे काम और आर्थिक विकास के लिए 97वें  स्थान पर है। पांच एसडीजी जीरो हंगर; स्थायी शहर और समुदाय; जलवायु कार्रवाई; पानी के नीचे का जीवन;  भूमि पर जीवन के लिए एलपीयू भारत में पहले स्थान पर है; तथा, 85.6 के ओवरआल स्कोर के साथ एलपीयू देश के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर है।

चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल

दुनिया भर में 101 -200 बैंड में शामिल हो कर एलपीयू को एमआईटी ; टेक्सास (यूएसए); और, यूके का लैंकेस्टर के  बराबर स्थान दिया गया है | एलपीयू ओटावा विश्वविद्यालय (201-300 बैंड), बफेलो विश्वविद्यालय (301-400), आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी गांधी नगर (401-600) और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज-टीआईएसएस (601-800 बैंड) से भी आगे है। ,112 देशों/क्षेत्रों के हजारों विश्वविद्यालयों की यह समग्र  रैंकिंग  दर्शाती  है कि  रैंक हुए विश्वविद्यालय  तत्काल  चुनौतियों का  समाधान  कर रहे हैं।

इस तरह की प्रतिष्ठित रैंकिंग हासिल करने के लिए अपने प्रयासों को समर्पित करने के लिए एलपीयू की सभी टीमों को बधाई देते हुए  चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने सभी  से एलपीयू को दुनिया में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने का आह्वान किया। डॉ. मित्तल ने यह भी साझा किया: “यह रैंकिंग  विश्व भर में एक अनुकरणीय संस्थान बने  रहने  के लिए एलपीयू की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।” डॉ. मित्तल ने यह भी बताया कि इससे पहले भी एलपीयू को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर इनोवेशन (डब्ल्यूयूआरआई)-2023 में हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड के साथ दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में सूचीबद्ध किया गया है।

वास्तव में, इम्पैक्ट  रैंकिंग  एकमात्र  वैश्विक प्रदर्शन  तालिका  है जो विश्वविद्यालयों का संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के प्रति  मूल्यांकन करती है। यह चार व्यापक क्षेत्रों में व्यापक और संतुलित तुलना प्रदान करने  के लिए सावधानीपूर्वक  कैलिब्रेटेड संकेतकों -अनुसंधान, प्रबंधन, आउटरीच और शिक्षण का उपयोग करती  है। 2023 की यह इम्पैक्ट रैंकिंग पाँचवाँ संस्करण है, जहाँ समग्र रैंकिंग की घोषणा 17 तालिकाओं के साथ की गयी है, जिसमें प्रत्येक गोल  को हासिल करने की दिशा में विश्वविद्यालयों की प्रगति दिखाई जाती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ
Next Article ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਚ ਐਨਸੀਡੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਚ ਐਨਸੀਡੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?