जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के शारीरिक शिक्षा के पूर्व विद्यार्थी अभिनंद ने पेरिस ओलंपिक गेम्स-2024 के लिए प्रसारण टीम में चयनित होकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केरल का रहने वाला यह स्टूडेंट अभिनंद बीएससी स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के 2018- 21बैच से है तथा वर्तमान में पेरिस के अमेरिकन बिजनेस स्कूल से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में शिक्षा प्राप्त कर रहा है
क्षेत्र में अपने कौशल को बढ़ाने के लिए, अभिनंद ने मैड्रिड में ओलंपिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज (ओबीएस) से ब्रॉडकास्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम (बीटीपी) को सफलतापूर्वक पूरा किया,यह कार्यक्रम व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है और ओलंपिक खेलों के प्रसारण की जटिलताओं की जानकारी देता है,वह इस समय पेरिस में हैं और प्रतिष्ठित कार्यक्रम के दौरान इस इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स के साथ पर्दे के पीछे योगदान देने के लिए तैयार हो रहा है,बीटीपी संपर्क, मानव संसाधन और क्रू (ओबीएस) की सुश्री मैग्नाक ने अभिनंद को एक चयन पत्र भेजा है, जिसमें उन्हें सूचित किया गया है |
अभिनन्द को खेलों के कार्यक्रम के दौरान प्रति दिन लगभग 10,000 रुपये (100+यूरो) अनुमानित मिलेंगे,एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल ने अभिनंद को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उसे खेल की दुनिया में पहचान अर्जित करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया,कोझिकोड जिले (केरल) के छोटे से गांव पय्योली के रहने वाले अभिनंद ने प्रसिद्ध भारतीय एथलीट पी.टी. उषा, जो उसकी पड़ोसी हैं , से प्रेरणा ली, उनकी बचपन की आकांक्षाओं को एलपीयू में उड़ान मिली, जहां उन्होंने खेल उद्योग और विभिन्न अवसरों के बारे में व्यापक ज्ञान प्राप्त किया।
अभिनंद खेल के प्रति अपने जुनून को बढ़ावा देने के लिए एलपीयू और अपने शिक्षकों के प्रति अति आभार व्यक्त करते हैं,उनका अब सपना रियल मैड्रिड (बार्सिलोना) या मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसी स्पोर्ट्स क्लब टीम का हिस्सा बनना है,एक छोटे से गाँव से पेरिस ओलंपिक खेलों के वैश्विक मंच तक की उनकी यात्रा उस क्षमता का उदाहरण देती है जिसे केवल शिक्षा और दृढ़ संकल्प ही एक व्यक्ति में प्रकट कर सकते हैं।
एलपीयू में स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा में बैचलर ऑफ साइंस एक 3 साल का डिग्री प्रोग्राम है जो स्टूडेंट्स को खेल विज्ञान और शारीरिक शिक्षा के उभरते क्षेत्र के लिए तैयार करता है, यह स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य, योग और फिटनेस प्रशिक्षकों, फिटनेस परामर्शदाताओं, खेल सुविधा योजनाकारों और अभिनंद जैसे संबद्ध कार्यक्रमों के रूप में करियर शुरू करने के लिए तैयार करता है। और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.lpu.in खंगालें |

