By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: एलपीयू द्वारा एफी-साइकिल-2024 की चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > एलपीयू द्वारा एफी-साइकिल-2024 की चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित
JalandharKapurthla

एलपीयू द्वारा एफी-साइकिल-2024 की चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित

Talk Hindustan
Last updated: 2024/01/31 at 7:43 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
एलपीयू द्वारा एफी-साइकिल-2024 की चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित
SHARE

इसके लिए  मारुति सुजुकी और एसएएनआईएस के साथ आपसी सहयोग किया गया था

इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते इंजीनियरों के बीच पर्यावरण अनुकूल गतिशीलता समाधानों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा

एलपीयू के विद्यार्थियों को उनके  वाहन ‘इलुमिनाती रेसर्स’-23072 को उन्नत हाइब्रिड श्रेणी में ‘सर्वश्रेष्ठ वाहन सौंदर्य’ के लिए सम्मानित किया गया

टीम “वायु हॉक्स” की सुप्रिया एस को ‘सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागी’ घोषित किया गया

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के स्टूडेंट वेलफेयर और स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिवीजनस ने भारत की मारुति सुजुकी लिमिटेड और SAENIS के सहयोग से एफी-साइकिल 2024 प्रतियोगिता के 14वें संस्करण का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के बलदेव राज मित्तल यूनिपोलिस में आयोजित इस कार्यक्रम में ऑटोमोटिव क्षेत्र में नवीनतम पर्यावरण-अनुकूल टेक्नोलॉजी और डिजाइन का प्रदर्शन किया गया।

इसके लिए देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 21 टीमों ने अपने व्यक्तिगत वर्चस्व का प्रदर्शन करते हुए एलपीयू कैंपस की विशाल सड़कों पर अपने स्व-निर्मित मानव-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वाहनों की दौड़ लगाई अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से लेकर टिकाऊ परिवहन समाधान तक, एफीसाइकिल-2024 प्रतियोगिता ने अन्य सभी स्टूडेंट्स के लिए भविष्य को देख कर  तैयार किये विभिन्न वाहनों को पेश किया।

शानदार समापन समारोह के दौरान, असाधारण रूप से कुशल टीमों को उनकी शानदार उपलब्धियों और इनोवेशन की भावना को अपनाने के लिए सम्मानित किया गया।संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने विभिन्न टीमों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। सभी पुरस्कार विजेताओं और अन्य भाग लेने वाले विद्यार्थियों  को बधाई देते हुए, डॉ. मित्तल ने उनसे वैश्विक समाज की जरूरतों के अनुसार हमेशा नवीनता अपनाये रखने के लिए कहा।


मुख्य तकनीकी अधिकारी श्री सीवी रमन, पूर्व वरिष्ठ एमईओ श्री आईवी राव, और, कार्यकारी निदेशक डॉ. तपन साहू, सभी मारुति सुजुकी से; और, पूर्व निदेशक आईसीएटी श्री दिनेश त्यागी ने भी कुछ अन्य प्रतिष्ठित लोगों के साथ इस कार्यक्रम का संरक्षण किया घोषित किए गए कुछ शानदार पुरस्कारों में  उन्नत हाइब्रिड श्रेणी में ‘सर्वश्रेष्ठ वाहन सौंदर्य’ के लिए एलपीयू के स्टूडेंट्स  के वाहन ‘इलुमिनाती रेसर्स’-23072;  टीम “वायु हॉक्स” की सुप्रिया एस ‘सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागी’ के रूप में; द्रोणाचार्य पुरस्कार ‘स्टैलियन-23070’ के लिए प्रोफेसर सागर देवकर; और, वाहन हिंदुस्तान लाहौरियंस को अपने विविध वाहनों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में चार नकद पुरस्कारों से पुरुस्कृत किया गया ।

इस कार्यक्रम ने स्टूडेंट्स  को मानव इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावर द्वारा संचालित वाहनों की कल्पना करने, डिजाइन करने और निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। इसमें रोजमर्रा की गतिशीलता आवश्यकताओं को पूरा करने वाले दो यात्रियों के बैठने की क्षमता भी होनी चाहिए थी। वाहनों को प्रदर्शन और सुरक्षा के लिए इंजीनियर और एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन किया जाना भी आवश्यक था। प्रतियोगिताएं तीन खंडों में आयोजित की गईं-एडवांस हाइब्रिड; एफी-क्यू; और एफी-क्यू एडीएएस।

TAGGED: Educational
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल न्यू डिफेंस कॉलोनी में करवाई गई फेयरवेल पार्टी सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल न्यू डिफेंस कॉलोनी में करवाई गई फेयरवेल पार्टी
Next Article प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, प्रिंसिपल, के.एम.वी. ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सम्मानित प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, प्रिंसिपल, के.एम.वी. ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?