* पेंटिंग, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, प्रिंटमेकिंग और एप्लाइड आर्ट में विशेषज्ञता रखने वाले छात्रों ने अपनी आकर्षक प्रतिभा दिखाई
जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाइन आर्टस विभाग ने वार्षिक कला प्रदर्शनी “कला संगम” और फाइन आर्ट्स में समकालीन रुझानों पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, “ब्रशस्ट्रोक ऑफ इनोवेशन” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से इस क्षेत्र के एक्सपर्ट इक्ट्ठे हुए जो खोज के लिए कला की दुनिया में अत्याधुनिक विकास के लिए समर्पित थे। प्रदर्शनी का उद्घाटन एलपीयू की प्रो चांसलर कर्नल रश्मी मित्तल ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में कलाकार, कला समीक्षक और भारत भवन, भोपाल के वर्तमान ट्रस्टी श्री कृष्ण शेट्टी, सत्र अध्यक्ष में एलकेए दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ठाकुर, फाइन आर्ट्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गोमती गौड़ा, आमंत्रित वक्ता के तौर पर स्टेमियो स्टेम, सिंगापुर के अध्यक्ष डॉ. पोथला प्रवीण उपस्थित थे।
प्रो चांसलर कर्नल रश्मि मित्तल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें ओर अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रदर्शनी में चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, प्रिंटमेकिंग और एप्लाइड आर्ट से संबंधित 500 से अधिक कार्य शामिल हैं जो छात्रों की आकर्षक प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। नवोदित कलाकारों की परिवर्तनकारी यात्रा को दर्शाते हुए, कार्यों को उनके सौंदर्यशास्त्र और नवीनता के लिए सराहा गया।
श्री कृष्ण शेट्टी ने कलात्मक दुनिया में पेश की जाने वाली चुनौतियों और मूल्यवान ज्ञान और तकनीक के बारे में बात की। उनके विशाल अनुभव से प्राप्त उनकी गहन अंतर्दृष्टि ने कला के बारे में हमारी समझ और सराहना को समृद्ध किया। डॉ. नंदलाल ठाकुर ने पारंपरिक कला रूपों को संरक्षित करने के महत्व पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कला के पारंपरिक तरीके की जगह कोई नहीं ले सकता। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन ने सत्रों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया, आकर्षक चर्चाओं और विचारों के उपयोगी आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया है।
स्टेमियो स्टेम, सिंगापुर के अध्यक्ष डॉ. पोथला प्रवीण ने कला के क्षेत्र में शिक्षा प्रणाली और अनुसंधान पर मूल्यवान दृष्टिकोण प्रदान किए। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के अनुसंधान विद्वानों और स्टाफ सदस्यों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुतियाँ भी प्रस्तुत की गईं, जिससे अकादमिक चर्चा और समृद्ध हुई।

