By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: एलपीयू ने मेडिकल लैब के क्षेत्र में वर्कशाप आयोजित की, पंजाब भर से 1200 से अधिक लैब प्रैक्टिशनर आए
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > एलपीयू ने मेडिकल लैब के क्षेत्र में वर्कशाप आयोजित की, पंजाब भर से 1200 से अधिक लैब प्रैक्टिशनर आए
JalandharKapurthla

एलपीयू ने मेडिकल लैब के क्षेत्र में वर्कशाप आयोजित की, पंजाब भर से 1200 से अधिक लैब प्रैक्टिशनर आए

Talk Hindustan
Last updated: 2024/06/26 at 8:31 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
एलपीयू ने मेडिकल लैब के क्षेत्र में वर्कशाप आयोजित की, पंजाब भर से 1200 से अधिक लैब प्रैक्टिशनर आए
SHARE

जालंधर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पंजाब भर से 1200 से अधिक मेडिकल लैब प्रैक्टिशनर बियॉन्ड द बेंच: वर्कशाप ऑन ट्रांसफार्मिंग एक्सिलेंस इन  मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में एक साथ शामिल हुए। संयुक्त एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट मेडिकल लैब एंड अलाइड प्रोफेशनल्स (जेएआईएमआईएलएपी) और एलपीयू के मेडिकल लैबोरेटरी साइंसेज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ज्ञान के आदान-प्रदान और पेशेवर विकास के लिए एक मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, पंजाब सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया। उन्होंने सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और समाज के लिए उनकी अमूल्य सेवा के लिए मेडिकल लेबोरेटरी प्रैक्टिशनरों की सराहना की। उन्होंने मेडिकल लैब पेशे के भीतर सामाजिक रूप से जिम्मेदार नेतृत्व प्रदान करने में जयमिलाप के राज्य अध्यक्ष श्री जगदीप एस भारद्वाज और राष्ट्रीय महासचिव श्री राजन बेक्टर द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। अमन अरोड़ा ने विविधता, समावेशिता को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों में इसके योगदान के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की भी सराहना की।

डॉ. संजय मोदी, प्रो वाइस चांसलर और डॉ. मोनिका गुलाटी, रजिस्ट्रार, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने वर्कशाप में भाग लिया और प्रतिभागियों को गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर उपाय करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पेशेवर विकास के महत्व पर जोर दिया और डॉ. सुनैना आहूजा, प्रोफेसर और डीन, और श्री सरबजीत सिंह क्वात्रा, डिप्टी डीन के नेतृत्व में मानव संसाधन विकास केंद्र से कहा कि अभ्यास करने वाले पेशेवरों की क्षमता बढ़ाने के लिए इस तरह के और अधिक कार्यक्रम आयोजित करें। उनके उत्साहवर्धक शब्दों ने उपस्थित लोगों को अपनी-अपनी भूमिकाओं में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और मेडिकल लैब प्रौद्योगिकी के क्षेत्र को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान रिर्सोस व्यक्ति डॉ. नरेश कुमार, रूपल दुबे, डॉ. सुमनप्रीत कौर और डॉ. सुखदीप कुमार ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी और उपस्थित लोगों को उपकरणों के बारे में उन्नत ज्ञान साझा किया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण पुस्तक विमोचन समारोह था, जहां एलपीयू के स्कूल ऑफ एलाइड मेडिकल साइंसेज के स्टाफ ने अपनी नवीनतम कृतियों का विमोचन किया। डॉ. गुरशरण सिंह द्वारा संपादित पुस्तक “ए वैल्यू एडिड बायोएल्गी बेस्ड बायोरिफाइनरीछछ ओपरच्यूनिटी और चैलेंजिस” का स्प्रिंगर प्रकाशकों द्वारा प्रकाशन किया गया। इसके अतिरिक्त, चार ई-पुस्तकें भी लॉन्च की गईं, जिनमें “टेक्स्टबुक इन एम्ब्रियोलॉजी” (नोवा साइंस यूएसए), “कटिंग-एज एप्लीकेशन ऑफ नैनोमटेरियल्स इन बायोमेडिकल साइंसेज” (आईजीआई-ग्लोबल), “बायोमेडिकल रिसर्च डेवलपमेंट्स फॉर इम्प्रूव्ड हेल्थकेयर” (आईजीआई-ग्लोबल) और “रीशेपिंग हेल्थकेयर विद कटिंग-एज बायोमेडिकल एडवांसमेंट्स” (आईजीआई-ग्लोबल) शामिल हैं। डॉ. प्रणव कुमार प्रभाकर, डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. मनीष व्यास द्वारा संपादित इन प्रकाशनों में डॉ. सुमनप्रीत कौर, डॉ. संदीप कौर, अमनदीप कौर और डॉ. पायल का योगदान है।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला, लगाए आरोप आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला, लगाए आरोप
Next Article अमृतसर में बड़ी वारदात : लुटेरों ने परिवार को बंधक बना कर 1 करोड़ रुपए और 3 किलो सोने की लूट अमृतसर में बड़ी वारदात : लुटेरों ने परिवार को बंधक बना कर 1 करोड़ रुपए और 3 किलो सोने की लूट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?