* टीम ने लगातार चौथे साल जीती प्रतियोगिता
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मल्टीमीडिया एंड एनिमेशन के विद्यार्थियों ने जीओ48 इंटरनेशनल चैलेंज-2023 में असाधारण कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करके एक बार फिर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। पिछले 3 वर्षों से लगातार विजयी होते हुए, इस बार एलपीयू की टीम ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य और 4 उत्कृष्टता पदक शामिल हैं।
जियो48 इंटरनेशनल चैलेंज एक प्रमुख वैश्विक डिजाइन प्रतियोगिता है जो प्रतिभा और इनोवेशन में दुनिया भर के क्रिएटिव माइंड और महत्वाकांक्षी इंडस्टलिस्ट को इक्ट्ठा करती है। ग्राफिक्स, एनीमेशन, मोशन ग्राफिक्स, फिल्म निर्माण, फोटोग्राफी, गेमिंग और यूआई/यूएक्स जैसे विभिन्न डोमेन को कवर करते हुए, जियो48 द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए नेटवर्क बनाने, उद्योग के दिग्गजों से सीखने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी रचनात्मक दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।
डीन और प्रोफेसर डॉ. पवित्र प्रकाश सिंह ने प्रतिष्ठित जियो48 इंटरनेशनल चैलेंज-2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए एलपीयू टीम की सराहना की और पिछले तीन सालों से प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी के बेहतरीन प्रदर्शन के बारे में बताया। यह उपलब्धि एलपीयू की उन छात्रों को तैयार करने का प्रमाण है जो न केवल एकेडमिक रूप से कुशल हैं बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी तैयार हैं।
प्रतियोगिता के जज मंडल में क्रिएटिव इंडस्ट्री के विशेषज्ञ शामिल थे, जिनमें प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, ग्राफिक डिजाइनर, एनिमेटर और फोटोग्राफर शामिल थे। क्रिएटिव, तकनीकी कुशलता और ओवरऑल इम्पेक्ट जैसे मानदंडों के आधार पर प्रस्तुतियों को जज करते हुए पैनल ने कार्यक्रम में प्रदर्शित असाधारण प्रतिभाओं को पहचानने और पुरस्कृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
—

