* एलपीयू की टीमों ने कम्बशन और इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणियों में ओवरऑल चैंपियन और कई पुरस्कार विजेता
जालंधर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में संपन्न हुई इंडियन कार्टिंग रेस 2024 में वोल्ट्रॉन और ड्यूस रेसर टीम की उल्लेखनीय उपलब्धियों की गर्व से सराहना की। इसका आयोजन इंपीरियल सोसाइटी ऑफ इनोवेटिव इंजीनियर्स (आईएसआईई) इंडिया द्वारा किया गया था। इस आयोजन में भारत भर के इंजीनियरिंग क्षेत्रों से 60 से अधिक टीमों ने भाग लिया। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट भारत का एकमात्र फॉर्मूला 1 सर्किट है।
एलपीयू छात्रों को इंजीनियरिंग डिजाइन, लागत और गतिशील प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रोटोटाइप वाहनों के डिजाइन और निर्माण करने की चुनौती दी गई थी। इस वर्ष, एलपीयू ने सीवी और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों श्रेणियों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया और 1.6 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। विद्यार्थियों ने कुल 11 प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डॉ अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने प्रतिभागियों की उनकी उपलब्धियों के लिए प्रशंसा की, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों पर जोर देने के लिए कहा। डॉ मित्तल ने कहा की, “यह उपलब्धि टीमों के लिए सिर्फ एक जीत से अधिक है; यह एलपीयू में अटूट समर्पण, इनोवेशन और टीम वर्क को दर्शाती है। साथ में, हम एक ऐसे भविष्य को आकार दे रहे हैं जहां हमारे इंजीनियर न केवल प्रतिस्पर्धा करेंगे बल्कि वैश्विक मंच पर नेतृत्व करेंगे।”
इंडियन कार्टिंग रेस एक प्रतियोगिता है जो देश भर के संस्थानों के इंजीनियरिंग छात्रों को कक्षा में पढ़ाए गए ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए प्रेक्टिकल स्किल्स हासिल करने का एक मंच प्रदान करती है। एलपीयू छात्रों को दोनों श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ एक्लीरेशन (गति बढ़ाने वाले), लाइटवेट और फ्यूचर अवार्ड के साथ-साथ सीवी के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रॉस पैड और रनर-अप और इलेक्ट्रिक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मैन्यूफ्रैक्चरिंग और कीमत के वर्ग में पुरस्कार मिला।
—

