एलपीयू के विद्यार्थियों ने 22 पदक जीते और साथ ही विभिन्न शैलियों में 5 ओवरआल और उपविजेता ट्राफियां भी जीतीं
जालंधर: एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के तत्वावधान में कर्नाटक में 36वां ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल आयोजित किया गया, जहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी जीती।
एलपीयू के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 9 स्वर्ण, 8 रजत, 5 कांस्य पदक जीते। इस प्रकार, उन्होंने 3 ‘म्यूजिक , फाइन आर्ट्स, और प्रोसेशन की श्रेणी में ओवरआल ट्राफियां; और, थिएटर और साहित्यिक प्रस्तुतियों के लिए 2 उपविजेता ट्राफियां हासिल कीं।
जीत के लिए, एलपीयू की टीमों ने भारत के 900 से अधिक विश्वविद्यालयों और 40 हजार से अधिक कॉलेजों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की, जिसमें से केवल 124 संस्थान ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहुंच सके थे । इस प्रति 28 फरवरी 2023 तक जैन (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) द्वारा पांच दिवसीय उत्सव की मेजबानी की गई थी।
एलपीयू में सभी को शुभ कामनाएं प्रदान करते हुए, प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया। श्रीमती मित्तल ने यह भी कहा कि एलपीयू हमेशा अपने विद्यार्थियों के लिए एक असाधारण क्षेत्र को आगे बढ़ाता है ताकि उन द्वारा उनकी व्यक्तिगत प्रतिभा और जुनून के अनुसार विविध डोमेन में सीखने के बेहतर अनुभव को आत्मसात किया जा सके। इसके अलावा, विविधता की जीवंत संस्कृति भी एलपीयू के विद्यार्थियों को संबंधित गतिविधियों में दूसरों का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करती है। इसलिए, वे जहां भी भाग लेते हैं और प्रदर्शन करते हैं, वे हमेशा पसंदीदा बन जाते हैं और विजयी होते हैं।

