जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपने 165 उल्लेखनीय शिक्षकों, शोधकर्ताओं और प्रशासकों को स्टूडेंट्स के विकास के लिए प्रदान की गई अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान करते हुए अपना 18वां स्थापना दिवस और राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया
सभी फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए, एलपीयू के संस्थापक चांसलर और सांसद राज्यसभा, डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने साझा किया: “शिक्षक ही दुनिया में शिक्षा के सच्चे संरक्षक हैं।वे काफी भाग्यशाली हैं क्योंकि उन्हें दूसरों के जीवन को आकार देने का महान कार्य सौंपा गया है।” वर्तमान में एलपीयू में 75,000 गुणवत्ता वाले विद्यार्थियों के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. मित्तल ने इसे अधिक चुनौतियों के साथ एक अतिरिक्त जिम्मेदारी बताया। यहां, उन्होंने विश्वविद्यालय को दिए गए उच्चतम ग्रेड ए++ और शीर्ष रैंक के बारे में भी बात की, जो व्यक्तिगत पहचान बनाए रखने के लिए टीचर्ज़ से सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने की उम्मीद करता है। डॉ. मित्तल ने एलपीयू में सभी का तेजी से बदलती दुनिया के अनुरूप रहने का आह्वान किया।
शिक्षकों को दो करोड़ रूपये से अधिक के नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए | समाज में शिक्षकों के समर्पित योगदान को स्वीकार करने के लिए हर साल 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है।यह दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति व् दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का प्रतीक है।
शिक्षण सबसे महत्वपूर्ण व्यवसायों में से एक है जो अन्य सभी व्यवसायों के व्यक्तियों को पढ़ाता है यह शिक्षा प्रदान करता है और नवोदित शिक्षार्थी को करियर बनाने और जीवन में मील के पत्थर स्थापित करने के लिए आकार देता है। इसलिए, यह दिन शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और प्यार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। शिक्षकों के मनोरंजन के लिए यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट-विंग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कॉमेडी जगत की चमक को बढ़ाने वाले आशीष सोलंकी को भी विशेष रूप से विश्वविद्यालय के शिक्षकों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
इस अवसर पर एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल, महानिदेशक इंजी एच आर सिंगला, वाइस प्रो चांसलर्ज प्रोफेसर डॉ लोवी राज गुप्ता और प्रोफेसर डॉ संजय मोदी तथा रजिस्ट्रार डॉ मोनिका गुलाटी भी माननीय चांसलर के साथ थे।

