जालन्धर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की क्रिकेट प्रतिभा उस समय नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई जब दो असाधारण छात्र-क्रिकेटरों, विक्रांत राणा और दीपिन चितकारा ने प्रतिष्ठित बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा समर्थित, और गुवाहाटी (असम) में आयोजित विज्जी ट्रॉफी चैंपियनशिप-2024 में अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया दीपिन के 110 रनों के शानदार नाबाद स्कोर ने उनके अद्वितीय बल्लेबाजी कौशल और अटूट दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया, जबकि विक्रांत की गेंदबाजी की बमबारी ने मात्र 41 रनों पर 4 विकेट लेकर स्टेडियम में जोरदार तालियां बटोरीं।
एलपीयू के स्टूडेंट क्रिकेटरों के बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए संभावित उम्मीदवारों के रूप में स्थापित किया है, जहां उन्हें भारत के विश्व स्तरीय क्रिकेटरों जैसे कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ खेलने का अवसर मिल सकता है विजयी छात्रों को बधाई देते हुए, एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की शुभकामनाएं दीं, जिससे न केवल छात्र बल्कि उनके विश्वविद्यालय, उनके माता-पिता और देश का भी नाम रोशन होगा।
विश्व स्तरीय इनोवेटिव स्टडीज प्रदान करने के अलावा, एलपीयू खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों सहित युवाओं से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में स्टूडेंट्स को प्रशिक्षित करने के लिए समर्पित है। एलपीयू विश्वविद्यालय के भीतर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को 100% छात्रवृत्ति और अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान करता है विज्जी ट्रॉफी, बीसीसीआई के सहयोग से एआईयू द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट है,
जिसमें देश के सभी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया। यह वार्षिक अंतर-क्षेत्रीय विश्वविद्यालय सीमित ओवरों का क्रिकेट टूर्नामेंट, जिसका नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई अध्यक्ष, विजयनगरम के महाराज कुमार के नाम पर रखा गया है, भारत में प्रसिद्ध ‘लिस्ट ए’ टूर्नामेंटों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित स्थान रखता है। लगभग 58 साल पुरानी इस चैंपियनशिप में एलपीयू के विद्यार्थियों ने नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व गर्व से किया।

