– इन पुरस्कारों में एजुकेशन, रिसर्च. एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस, होस्टल स्पोर्ट, स्किल्स डिव्लेपमेंट मेंटरशिप और कमेटीलीडर सहित 23 श्रेणियों में स्टाफ को उनके बेहतर काम के लिए अवार्ड दिया गया
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपने 24वें स्थापना दिवस को भव्यता के साथ मनाया, जिसमें एक विशेष स्टाफ प्रशंसा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ की मेहनत और सेवा का सम्मान किया गया। उनके योगदान के सम्मान में, यूनिवर्सिटी ने शिक्षण, रिसर्च, एडमिस्ट्रेशन, आवासीय सहायता, कौशल विकास आदि सहित 23वर्गों में लगभग 350 स्टाफ सदस्यों को लगभग ₹1 करोड़ का नकद पुरस्कार प्रदान किया, जो एलपीयू को आगे बढ़ाने के कदम को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और फाउंडर चांसलर, प्रो-चांसलरकर्नल डॉ. रश्मि मित्तल, डायरेक्टर एलपीयू इंजीनियर एच.आर. सिंगला, के साथ यूनिवर्सिटी के सीनियर लीडर और पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

अपने प्रेरक संबोधन में, डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “एलपीयू की सफलता इसके लोगों के साझा प्रयासों पर आधारित है, जो मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाते हैं जो छात्रों को सबसे बेहतर प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाता है।” डॉ. मित्तल ने यूनिवर्सिटी की क्रांतिकारी एडुरेवोल्यूशन पहल पर विचार किया और कहा कि यह सिर्फ विद्यार्थियों तक नहीं बल्कि स्टाफ के लिए भी है। डॉ. मित्तल ने कहा, “हमारे शिक्षकों को भी विकसित होने, क्लासरूम से बाहर सोचने, नए कौशल विकसित करने और अगली पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह विकास किसी एक तक नहीं बल्कि सबका है।”
डॉ. मित्तल ने कहा कि, “एलपीयू में रियल वर्ल्ड की प्रॉब्लम को हल करस्थायी हल बनाने और ऐसे लीडर्स को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जो नॉलेज को कमपेशन के साथ जोड़ते हैं। यह यात्रा बेहतर परिणाम पैदा करने के बारे में है, और यह तभी संभव है जब प्रत्येक स्टाफ खुद को बदलाव के वाहक के रूप में देखे।” एलपीयू की हालिया उपलब्धियों, जैसे कि उसकी बढ़ती एनआईआरएफ रैंकिंग, रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट और एकेडमिक उपलब्धियों की खुशी केक काट कर मनाई गई।
—

