* देश भर से उपस्थित 14,340 प्रतिभागियों में से अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रैंक (AIR-10) प्राप्त की
जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बैचलर ऑफ साइंस (केमिस्ट्री) के स्टूडेंट्स में से एक, मोहम्मद किस्मत रेन ने मास्टर्स (जेएएम) परीक्षा 2024 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्हें शीर्ष दस में घोषित किया गया है। इस वर्ष देशभर से चौदह हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने यह एग्जाम दिया था सामान्य श्रेणी में कट ऑफ मार्क्स 25.38 और एससी/एसटी के लिए 12.69 था; जहां, एलपीयू के छात्र को 100 में से 79 अंक मिले हैं| परिणाम आईआईटी, मद्रास द्वारा घोषित किया गया है।

एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल ने मेधावी छात्र को उसकी शीर्ष उपलब्धि के लिए बधाई दी, और उसे शानदार सफलता के शिखर पर चढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती मित्तल ने अन्य विद्यार्थियों को भी ईमानदारी से काम सुनिश्चित कर उपलब्धि हासिल करने वालों का अनुसरण करने की सलाह दी एलपीयू के टॉपर छात्र ने बताया कि आईआईटी जेएएम पाठ्यक्रम एलपीयू में सीखा और पिछले प्रश्न पत्रों पर काम करने से उन्हें परीक्षा में सफल होने में मदद मिली।
हर साल हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं। उनमें से केवल कुछ सौ सीटें ही इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उपलब्ध करायी जाती हैं। यह परीक्षा देश भर के 20 आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान में प्रवेश का द्वार है।

