– भारत में 5वां और ग्लोबल लेवल पर 501-600 रैंक हासिल किया
– रिसर्च क्वालिटी पैरामिटर में दुनिया भर में शीर्ष 200 में स्थान प्राप्त किया
जालंधर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू ने ग्लोबल एजुकेशन वर्ल्ड में शानदार ऊँचाई हासिल की है। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत के सभी यूनिवर्सिटी में 5वां और शानदार 501-600 के वैश्विक बैंड में स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ, एलपीयू आईआईटी रोपड़, आईआईटी मंडी, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी पटना, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू), दिल्ली यूनिवर्सिटी और कई एनआईटी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों से आगे है।
टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में, एलपीयू बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो 2024 की रैंकिंग में 25वें राष्ट्रीय रैंक और 801-1000 के वैश्विक बैंड से उछलकर 2025 में नेश्ल लेवल पर 9वें और 601-800 के वैश्विक बैंड तक पहुंच गई है, और अब 2026 के लिए भारत में अपने प्रभावशाली 5वें स्थान और 501-600 के वैश्विक बैंड तक पहुंच गई है।
इस ग्लोबल उपलब्धि के पीछे मुख्य कारण रिसर्च में एलपीयू का असाधारण प्रदर्शन है। यूनविर्सिटी ने रिसर्च क्वालिटी के लिए 157 के वैश्विक रैंक हासिल कर दुनिया के शीर्ष 200 में प्रवेश किया है, जो इसके पिछले रैंक 219 से एक महत्वपूर्ण सुधार है। यह उपलब्धि एलपीयू के रिसर्च प्रभाव और उत्कृष्टता को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में से एक बनाती है। समारोह की शुरूआत मेबर ऑफ पार्लियमेंट और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल और एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने केक काटकर किया, जिसमें सीनियर स्टाफ और सदस्य इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए मौजूद रहे।
डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर ने एलपीयू समुदाय को बधाई देते हुए कहा, “दुनिया की सबसे सम्मानित रैंकिंग में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हमारे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत का प्रमाण है। एलपीयू का ध्यान हमारी ग्लोबल कंपीटिशन को बढ़ाने और देश को ग्लोबल एजुकेशन में आगे बनाने पर बना रहेगा।”
रैंकिंग में पांच प्रमुख क्षेत्रों में 18 सावधानीपूर्वक कैलिब्रेटेड प्रदर्शन संकेतकों का उपयोग किया गया है: शिक्षण (सीखने का माहौल), रिसर्च वातावरण (मात्रा, आय और प्रतिष्ठा), अनुसंधान गुणवत्ता (उद्धरण प्रभाव, अनुसंधान शक्ति, बेहतर और प्रभाव), अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण (कर्मचारी, छात्र और अनुसंधान), और उद्योग (आय और पेटेंट)।
—

