भारतीय शास्त्रीय फ्यूजन बैंड– ‘रागा फ्यूजन‘ जिसमें एलपीयू के विद्यार्थी शामिल हैं, को प्रथम रनर–अप घोषित किया गया
शो को मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर, प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और रैपर बादशाह ने जज किया
स्टूडेंट्स और स्टाफ सदस्यों द्वारा लगाए गए विजयी नारों के बीच शो विजेताओं ने 5 किलोमीटर लंबा कैंपस–राउंड किया
जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के प्रतिभाशाली पूर्व चार स्टूडेंट्स जयंत पटनायक, अजय तिवारी, अमृतांशु दत्ता और हर्षित शंकर को हाल ही में नेशनल टीवी रियलिटी शो- ‘इंडियाज गॉट टैलेंट (आईजीटी)-2023’ का फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया है। देश-विदेश में दर्शकों द्वारा सराहे गए उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए उन्हें 5 लाख रुपये से सम्मानित भी किया गया है। देशभर से आए छह फाइनलिस्टों के बीच जीत के बाद कैंपस में उनका हार्दिक स्वागत किया गया।
स्टूडेंट्स और स्टाफ सदस्यों द्वारा लगाए गए विजयी नारों के बीच विजेताओं ने कैंपस राउंड किया। साथी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के चल रहे मेगा प्रतिस्पर्धी सांस्कृतिक उत्सव-स्पेक्ट्रा 2023 में भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन का आनंद लिया

उन्होंने साझा किया कि एलपीयू में सांस्कृतिक संपदा के ऐसे विशाल मंचों ने उन्हें वहां पहुंचाया है जहां वे आज हैं।उनके लिए, एलपीयू परिसर तक पहुंचना वास्तव में घर वापसी जैसा है। एलपीयू में उन सभी को धन्यवाद देते हुए जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और उनका समर्थन किया, उन्होंने साझा किया:“हम मानते हैं कि यह सब एलपीयू में हमारी शिक्षा और मार्गदर्शन के कारण संभव हो सका, जहां हमारी छिपी प्रतिभा की पहचान की गई थी। इससे पहले, एलपीयू ने हमें एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) प्रतियोगिताओं तक पहुंचने के लिए भी तैयार किया, जो स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ा मंच हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट शो में भाग लेना और जीतना वास्तव में एक बहुत बड़ा कदम है।”
एलपीयू के संस्थापक चांसलर और सांसद राज्यसभा डॉ. अशोक कुमार मित्तल और प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल ने उन्हें बधाई देते हुए उनसे जीवन में आगे बढ़ते रहने और न केवल अपना बल्कि अपने माता-पिता और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया वास्तव में, एलपीयू के स्टूडेंट्स के प्रदर्शन ने हमेशा प्रत्येक एपिसोड में अपनी लय से सभी को भावुक कर दिया। शो के ज़ज़ों और विविध दर्शकों ने उनकी विशिष्ट शास्त्रीय शैली की प्रशंसा की। इससे पहले भी, इनमें से दो छात्र अजय और अमृतांशु ने एक अन्य टीवी रियलिटी शो- “दिल है हिंदुस्तानी” में प्रशंसा हासिल की थी।

