अधिकारियों को लोगों की समस्याएँ जल्द हल करने के दिए निर्देश
कहा पंजाब सरकार आम लोगों की समस्याएँ हल करने के लिए वचनबद्ध
जालंधर, 30 जून: लोक सभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज विधान सभा हलका फिल्लौर के लोगों की मुश्किलें सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए।
संसद मैंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और लोगों की जायज़ समस्याओं को समयबद्ध ढंग से हल करने को पहल दी जा रही है।
इस मौके पर लोगों की अलग-अलग विभागों से सम्बन्धित शिकायतों को ध्यान से सुनते हुए मैंबर पार्लियामैंट ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन शिकायतों का नियमों के अनुसार जल्द हल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों को लोगों की शिकायतों और मुश्किलों के जल्द निपटारे को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए मैंबर पार्लियामैंट ने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि दफ़्तरों में अपने काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ देने में कोई कसर बाकी न छोड़ी जाए।
—————-

