करतारपुर 29 जुलाई (जसवंत वर्मा) बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज की घटना, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए, बहुत निंदनीय घटना है मैं इस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करता हूं। यह विचार कांग्रेस के सीनियर नेता, कांग्रेस SC सेल के जिला वाइस चेयरमैन हीरा लाल खोसला ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना और अपने अधिकारों की मांग करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
खोसला ने मांग की कि सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने वाले DSP और SHO को तुरंत नौकरी से निकाल दिया जाए। तथा सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि वह, तथा कांग्रेस पीड़ित सफाई कर्मचारियों के साथ हर सहयोग के लिए तैयार है।

