करतारपुर 30 अप्रैल (जसवंत वर्मा) आज 30 अप्रैल को माता छिन्नमस्ता चिंतापूर्णी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मां भगवती सेवा समिति करतारपुर की ओर से शाम को रेलवे रोड करतारपुर भाटिया क्लॉथ हाउस के सामने हलवा, चने का लंगर तथा मीठे जल की शबील लगाई गई।
इस अवसर पर प्रधान संदीप भाटिया, चेयरमेन धीरज सक्सेना, रिकी सेठ, अनिल शर्मा, प्रवीन चोपड़ा, संनी, विक्की, जतिन सागर, रमन सनोत्रा, कृष्ण, रिशु, विक्की सनोत्रा, जॉनी, चन माही, पंकज सुरेंद्र,भट्टी, अचल,राजू अग्रवाल,इत्यादि ने बड़ी श्रद्धापूर्वक लोगों को लंगर खिलाया।

