करतारपुर 27 अक्टूबर (जसवंत वर्मा ) प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला से खड़िया करतारपुर में प्राचीन शिव शंकर धर्मशाला कमेटी द्वारा मासिक 40 वां सकीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित उमाशंकर, समाज सेवक वनमालीकांत शर्मा, रमेश रानी द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ ज्योति जलाई गई। बाद में रमेश रानी और पार्टी द्वारा श्री गणेश वंदना के साथ संकीर्तन का आगाज किया और भजन सुन कर बैठे श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर दिया ।
इसके उपरांत हरे कृष्णा मंदिर के सदस्यों द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा मंत्र उच्चारण के साथ आगाज करते हुए श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। बाद में हरे कृष्ण मंदिर से पधारे भरत ऋषिकेश प्रभु जी ने भगवद्गीता के श्लोक 6.35 की व्याख्या करते हुए कहा कि श्री कृष्ण कह रहे हैं कि मन को वश में करना बहुत मुश्किल है। परन्तु अभ्यास और वैराग्य से ऐसा किया जा सकता है।
प्रभु जी ने बताया कि हम मन नहीं हैं। मन के पीछे लग कर हम सारी उम्र कुछ न कुछ करते रहते हैं। जब तक हम मन से चल रहे हैं तब तक भक्ति करना संभव नहीं। हमें भक्तों के आचरण को देखना चाहिए कि वो क्या कर रहे हैं और उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। भगवान से मांगते रहना ही भक्ति नहीं है बल्कि भगवान की सेवा करना भक्ति है। हनुमान जी भगवान के बहुत बड़े भक्त थे परंतु उन्होंने भगवान से कभी अपने काम नहीं करवाए बल्कि उनके काम करने को तत्पर रहते थे।
राम काज करिबे को आतुर …इसीलिए हमें मन के पीछे लगकर भगवान से मांगना नहीं बल्कि अभ्यास द्वारा मन को वश में करके भगवान की सेवा करनी है। ये अभ्यास है कि 1. हमें कृष्ण को अर्पित किया प्रसाद हो खाना चाहिए। 2. भगवान की कथाओं का श्रवण करना चाहिए या भगवद्गीता पढ़नी चाहिए।
इसके उपरांत कार्तिक मास में दीपदान किए गए उसके उपरांत आरती पूजन कर भोग लगाया गया और सभी श्रद्धालुओं को बांटा गया और अंत में प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीपक कुमार और शिवदर्शन कुमार ,कालू वर्मा इत्यादि ने भरत ऋषिकेश प्रभु जी को चुनरी एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया तथा बधाई दी।
इस अवसर पर रमेश रानी, सरिता वर्मा, ज्योति जगपाल, मंजू ,मधु, पूजा शारदा, रीटा वर्मा, मीना सेखड़ी, प्रीति ,अमरजीत, मनजीत ,ज्योति, बीना रानी, पुष्पा वर्मा, लिज्जा, सृष्टि, निर्मला मीनू ममता रेखा गीता तनीषा तथा कुलदीप वर्मा, कालू वर्मा, बिन्नी, शिव दर्शन कुमार, सिकंदर लाल ,अश्वनी कुमार, व अन्य मौजूद थे।

