करतारपुर (जसवंत वर्मा) लुधियाना उपचुनाव मे आप प्रत्याशी के जीतने पर करतारपुर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी में लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर करतारपुर के विधायक बलकार सिंह विशेष तौर पर इस खुशी में शामिल हुए। इस अवसर पर बलकार सिंह ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत खुश हैं। अगली सरकार भी आम आदमी पार्टी की ही बनेगी। इस अवसर पर भरत शर्मा हेमू, जसविंदर बबला,पार्षद प्रिंस अरोड़ा, राजेंद्र कालिया, सनी छाबड़ा, दविंदर सिंह, संजू अग्रवाल, पार्षद अशोक कुमार,राकेश कुमार,पार्षद राजविंदर कौर, पार्षद श्यामसुंदर पाल, पार्षद डिंपल कपूर, पूर्व पार्षद कुलविंदर कौर भोली, अगमजोत सिंह, निक्का भूलर, बलविंदर सिंह गोल्डी, इत्यादि बड़ी गिनती में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

