कपूरथला की सब डिवीज़न भुलत्थ के गांव चक्कोकी मंड में देर रात एक प्रवासी मजदूर की बेरहमी से तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ढिलवां पुलिस और डीएसपी भारत भूषण ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला किसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पुलिस सभी तथ्यों को देखते हुए गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान चंदन किरकरा वासी झारखंड हाल वासी गांव चक्कोकी मंड थाना ढिलवां के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव चक्कोकी मंड के किसान कर्म सिंह की लगभग 20 एकड़ भूमि है। जिस पर खेती और देखरेख के लिए किसान ने चंदन किरकरा को रखा हुआ था। चंदन पिछले 15 वर्षो से किसान कर्म सिंह के खेतों का काम देखता है। और खेत में ही बनी मोटर पर रहता था। किसान जब सुबह खेतो में गया तो देखा चंदन का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेज हथियारों से हमला कर हत्या कर दी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ढिलवां पुलिस तथा डीएसपी भारत भूषण ने टेक्निकल टीम के साथ पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया और मामले की जाँच शुरू कर दी है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि टेक्निकल टीम द्वारा सभी तथ्यों को देखते हुए जांच की जा रही है। प्राथमिक जाँच में मामला किसी रंजीश से जुड़ा लग रह रहा है। मृतक प्रवासी मजदूर चंदन के शव को कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मर्तक का मोबाइल और बाइक घटना स्थल पर मिला है। इसलिए मामला लूट से जुड़ा नहीं है।

