जालंधर : कन्या महा विद्यालय, जालंधर में प्रसिद्ध पंजाबी गायक जस्सी सोहल की उपस्थिति ने पूरे कैंपस को सुरमई बनाया। बहु-प्रतिभाशाली कलाकार
न केवल के.एम.वी. के उत्साही दर्शकों के साथ जुड़े, बल्कि इस बेहद खूबसूरत परिसर में छात्राओं के साथ अपने आने वाली गीत की वीडियो की शूटिंग भी की। अपनी सुरीली आवाज़ और लोगों को थिरकने के लिए मजबूर करते हिट्स के लिए जाने जाने वाले जस्सी सोहल ने के.एम.वी. की छात्राओं के साथ संगीत जगत के अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह जब भी युवा छात्राओं के बीच प्रदर्शन करते हैं तो हमेशा बहुत ऊर्जावान महसूस करते हैं। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने गतिविधि के सफल आयोजन के लिए अंग्रज़ी विभाग अध्यक्षा , डॉ. मधुमीत और सुश्री गीतिका के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर श्री प्रतीक भी उपस्थित रहे।

