By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: के.एम.वी कॉलेजिएट स्कूल द्वारा विदाई समारोह रेमिनीसेंसिस का आयोजन, रिद्धिमा बनी मिस रेमिनीसेंसिस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > के.एम.वी कॉलेजिएट स्कूल द्वारा विदाई समारोह रेमिनीसेंसिस का आयोजन, रिद्धिमा बनी मिस रेमिनीसेंसिस
Jalandhar

के.एम.वी कॉलेजिएट स्कूल द्वारा विदाई समारोह रेमिनीसेंसिस का आयोजन, रिद्धिमा बनी मिस रेमिनीसेंसिस

Talk Hindustan
Last updated: 2024/02/06 at 10:20 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
के.एम.वी कॉलेजिएट स्कूल द्वारा विदाई समारोह रेमिनीसेंसिस का आयोजन, रिद्धिमा बनी मिस रेमिनीसेंसिस
SHARE

के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर से 10+2 की शिक्षा पूरी कर जा रही छात्राओं के लिए विदाई समारोह रेमिनीसेंसिस का आयोजन करवाया गया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रोग्राम में विशेष रूप से शिरकत करते हुए सभी छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया और विद्या लेने वाली छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन एवं अनुशासन ही सफलता का श्रेष्ठ माध्यम है और इसके लिए अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहकर ही


सफलता एवं कामयाबी प्राप्त की जा सकती है. इसके साथ ही उन्होंने परीक्षाओं के लिए सभी छात्राओं को शुभ इच्छाएं देते हुए बेहद गंभीरता एवं रुचि के साथ भविष्य में शिक्षा प्राप्ति के लिए विभिन्न विषयों को चुनने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी लड़की को दिए जाने वाला सबसे बड़ा उपहार है जिसके आगे सारा धन ही फीका पड़ जाता है.

इस समय के बदलाव के साथ अपनी सोच को बदलते हुए लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा से ज्यादा ज़ोर देना चाहिए ताकि एक अच्छे समाज का सृजन किया जा सके. इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के द्वारा तैयार की गई नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियों का मंच पर बाखूबी प्रदर्शन किया गया.

छात्राओं ने विदाई के इस अवसर पर विद्यालय से जुड़ी अपनी यादों को भावपूर्ण ढंग से सभी के साथ साझा किया. मॉडलिंग इस प्रोग्राम में विशेष आकर्षण का केंद्र रही. मॉडलिंग के अंतर्गत करवाए गए विभिन्न राउंडज़ के आधार पर 10+2 ( नॉन- मेडिकल) की छात्रा रिद्धिमा को रेमिनीसेंसिस के खिताब से सम्मानित किया गया. सेकंड रनर टॉप 10+2 ( नॉन-मेडिकल) की छात्रा विधिता रही जबकि फर्स्ट रनर अप के लिए 10+2 (आर्टस) की छात्रा रिया को चुना गया.

इसके अलावा बेस्ट अटायर ख़िताब लीज़ा को प्राप्त हुआ. मिस कॉन्फिडेंट तनवीर बनी. बेस्ट स्माइल के किताब के लिए शांभवी को चुना गया तथा मिस चार्मिंग रुपिंदर जीत, मिस फोटोजेनिक सुनेहा, मिस एलिगेंट के खिताब के साथ कमलप्रीत तथा मिस गॉर्जियस के ख़िताब के साथ गुरकिरन को सम्मानित किया गया. मैडम प्रिंसिपल ने सम्मान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेजिएट स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी भरपूर प्रशंसा की.

TAGGED: Educational, school news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਪੰਜਾਬ ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ 7 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਕਰੇਗੀ ਰੋਸ ਰੈਲੀ, ਪੰਜਾਬ ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਫੈਸਲਾ ਪੰਜਾਬ ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ 7 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਕਰੇਗੀ ਰੋਸ ਰੈਲੀ, ਪੰਜਾਬ ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਫੈਸਲਾ
Next Article ਆਪ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵਲੋਂ ਆਪ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਜਾਰੀ-ਚੇਅਰਮੈਨ ਇੰਡੀਅਨ ਆਪ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵਲੋਂ ਆਪ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਜਾਰੀ-ਚੇਅਰਮੈਨ ਇੰਡੀਅਨ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?