करतारपुर (जसवंत वर्मा ) करतारपुर में नगर कौंसिल चुनाव का बिगुल बज चुका है। करतारपुर के वार्ड नंबर 4 से आप ने जसलीन कौर को मैदान में उतारा है। जसलीन कौर ने विधायक बलकार सिंह, एवं उनकी पत्नी मैडम हरप्रीत कौर का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी बनाया है।
जसलीन कौर पढ़ी-लिखी, समझदार, मेहनती एवं इमानदार प्रत्याशी होने के साथ-साथ समाज सेवक जसविंदर सिंह बबला की पत्नी भी है। जसलीन कौर ने वार्ड नंबर 4 के मतदाताओं को कहा है कि मुझे एक बार सेवा का मौका देकर मुझे जीताये मैं 5 साल वार्ड नंबर 4 की सेवा करूंगी। मैं वार्ड नंबर 4 के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडूंगी। तथा सभी के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी मिलुंगी।

