जालंधर में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर उस समय शरारती अनसरों ने हमला किया जब वह पत्नी के साथ रविदास चौक के पास से अपने घर की ओर जा रहे थे। घटना देर रात की बताई जा रही है। हमले दौरान काले रंग की कार में सवार होकर लोग आए थे और केबिनेट मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर पत्थरों से हमला कर दिया। उक्त लोगो ने बलकार सिंह की पायलट गाड़ी के मुलाजिमों के साथ मारपीट भी की।
जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर ने फोरन अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा। उक्त लोगो ने कैबिनेट मंत्री की रिहाइश पर जा कर भी हमला किया जहां से पुलिस अधिकारियों ने 3 लोगो को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक नशे में धुत्त थे। जिन्होंने केबिनेट मंत्री के सुरक्षा गार्ड पर भी हमला किया था। उन्होंने कहा कि बड़ी मशक्कत से अपने सुरक्षा गार्ड और मुलाजिम को लेकर अपने कोठी पर पहुंचे। लेकिन उक्त युवको के हौसले इतने बुलंद थे कि वे उनके कोठी तक पहुंच गए थे मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर लिया है उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है।

