By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विश्व प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत का मामला सुलझाया, आरोपी कार सहित गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विश्व प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत का मामला सुलझाया, आरोपी कार सहित गिरफ्तार
Jalandhar

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विश्व प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत का मामला सुलझाया, आरोपी कार सहित गिरफ्तार

Talk Hindustan
Last updated: 2025/07/16 at 5:53 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विश्व प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत का मामला सुलझाया, आरोपी कार सहित गिरफ्तार
SHARE

जालंधर, 16 जुलाई: जिला जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विश्व प्रसिद्ध धावक सरदार फौजा सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले को सुलझा लिया है और इस मामले के आरोपी को 30 घंटे के भीतर टोयोटा फॉर्च्यूनर कार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

सीनियर पुलिस कप्तान, जालंधर (ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पट्टी उधोपुर ब्यास गाँव निवासी 114 वर्षीय सरदार फौजा सिंह, जो एक अंतरराष्ट्रीय धावक थे, 14.07.2025 को दोपहर लगभग 3:15 बजे घर से सैर करने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि जी.टी. रोड ब्यास गाँव में एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही और तेज़ी से उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में स. फौजा सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए श्रीमन अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना आदमपुर में गैर इरादतन हत्या की सख्त धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 114 दिनांक 14.07.2025 धारा 281, 105 बी.एन.एस. के तहत दर्ज किया गया ।

एस.एस.पी. ने आगे बताया कि उन्होंने पुलिस कप्तान (जांच) सरबजीत सिंह राय, पुलिस कप्तान (स्थानीय) परमिंदर सिंह हीर, उप पुलिस कप्तान सब-डिवीजन आदमपुर कुलवंत सिंह, इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ इंस्पेक्टर पुष्प बाली और मुख्य थाना आदमपुर इंस्पेक्टर हरदेवप्रीत सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और अलग-अलग टीमें बनाकर तेजी से जांच शुरू कर दी। एस.एस.पी. ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस पार्टी को घटनास्थल से एक कार की हेडलाइट असेंबली के हिस्से मिले, जिनकी तकनीकी जांच की गई तो पता चला कि ये हिस्से टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी के थे।

जिस पर टोयोटा कंपनी के अधिकारियों द्वारा पार्ट्स की जांच की गई तथा गाड़ी का मॉडल व अन्य जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने आगे बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच करने पर एक सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर, जिसकी हेडलाइट गायब थी, पठानकोट से जालंधर की ओर जाती हुई दिखाई दी। गाड़ी के चालक अमृतपाल सिंह, निवासी दासपुर, थाना करतारपुर, जिला जालंधर को दिनांक 15.07.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी गाड़ी (PB20-C-7100) को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।  आरोपी अमृतपाल सिंह को अदालत में पेश किया जा रहा है।

TAGGED: Accident, Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article फौजा सिंह टक्कर मारने के ममले में NRI अरेस्ट, फॉर्च्यूनर गाड़ी की बरामद फौजा सिंह टक्कर मारने के ममले में NRI अरेस्ट, फॉर्च्यूनर गाड़ी की बरामद
Next Article राजस्व विभाग और ड्राइविंग लाइसेंस व आर.सी. से जुड़ी 32 सेवाएँ अब सेवा केंद्रों पर होंगी उपलब्ध राजस्व विभाग और ड्राइविंग लाइसेंस व आर.सी. से जुड़ी 32 सेवाएँ अब सेवा केंद्रों पर होंगी उपलब्ध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?