जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बंगा के अकाली विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। बसपा-अकाली दल की संयुक्त प्रेस वार्ता में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने डॉ. सुक्खी के नाम का एलान किया। सुक्खी पहले बसपा में थे और वहां पर 2009 में चुनाव लड़ा था।
इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि दोनों पार्टियों की सहमति से डॉक्टर सुखी को लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया गया है।
उन्होंने आप सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि सीएम मान ने जनता को झूठ बोलकर सरकार बना ली है। पंजाब में गुंडाराज चल रहा है। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल और बसपा का मुख एजेंडा पंजाब में अमन शांति बनाए रखना है। देश में सभी धर्मों के लोग रहते है। अगर कोई क्लेम करता है कि किसी एक धर्म का है तो यह गलत है।
हमारी गठबंधन पार्टी की सोच यही है कि सभी धर्मों को एकसाथ रखे।अकाली दल से सुखविंदर सुखी ने विधानसभा चुनावों में बंगा में जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि कांग्रेस, आप और अकाली-बसपा गठजोड़ ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। हालांकि भाजपा की ओर से उम्मीदवार का ऐलान किया जाना अभी बाकी है।

