By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर प्रशासन द्वारा खाली प्लॉटों से कूड़ा न हटाने पर 289 लोगों को नोटिस जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर प्रशासन द्वारा खाली प्लॉटों से कूड़ा न हटाने पर 289 लोगों को नोटिस जारी
Jalandhar

जालंधर प्रशासन द्वारा खाली प्लॉटों से कूड़ा न हटाने पर 289 लोगों को नोटिस जारी

Talk Hindustan
Last updated: 2025/07/10 at 8:27 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
जालंधर प्रशासन द्वारा खाली प्लॉटों से कूड़ा न हटाने पर 289 लोगों को नोटिस जारी
SHARE

सरकारी विभागों द्वारा कूड़ा हटाने पर प्रशासन सफाई खर्च वसूलेगा; खर्च न जमा करने वालों के खिलाफ राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी

दो दिन के भीतर प्लॉटों की सफाई के निर्देश, पालन न करने पर होगी कार्रवाई

डिप्टी कमिश्नर ने नगर कमिश्नर के साथ आदर्श नगर चौक से कूड़ा हटवाया, शहर के विभिन्न इलाकों का भी दौरा किया

जालंधर, 10 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा खाली प्लॉटों से कूड़ा हटाने के दिए गए आदेशों के बाद, जालंधर प्रशासन ने जिले भर के विभिन्न प्लॉट मालिकों को 289 नोटिस जारी किए हैं।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन में बीमारियां फैलने की आशंका और जन स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर जिला भर के प्लॉट मालिकों को 10 जुलाई 2025 तक अपने खाली प्लॉटों से कूड़ा-कचरा व अन्य अपशिष्ट पदार्थ हटवाने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा, प्लॉटों के चारों ओर चारदीवारी या बाड़ लगाने के भी आदेश दिए गए हैं ताकि अवैध रूप से कूड़ा डालने पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर ,नगर निगम जालंधर द्वारा 99, नगर कौंसिल आदमपुर द्वारा 14, नगर पंचायत अलावलपुर द्वारा 4, नगर कौंसिल भोगपुर द्वारा 25, नगर पंचायत बिलगा द्वारा 8, नगर कौंसिल गोराया द्वारा 9, नगर कौंसिल करतारपुर द्वारा 14, नगर पंचायत लोहियां खास द्वारा 29, नगर पंचायत मेहतपुर द्वारा 30, नगर कौंसिल नकोदर द्वारा 9, नगर कौंसिल फिल्लौर द्वारा 16, नगर कौंसिल नूरमहल द्वारा 5 और नगर पंचायत शाहकोट द्वारा 27 नोटिस जारी किए गए हैं।

डा. अग्रवाल ने बताया कि जारी किए गए नोटिसों में प्लाट मालिकों को नोटिस जारी होने की तिथि से 2 दिनों के भीतर प्लाटों की सफाई और प्लाट के चारों ओर चारदीवारी करवाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि ऐसा न करने पर सरकारी विभाग सफाई करवाएंगे, जिसका खर्च प्लाट मालिक से जुर्माने के तौर पर वसूला जाएगा। यदि कोई लागत जमा नहीं करता है, तो राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, जुर्माने के अलावा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163, पर्यावरण (सुरक्षा) अधिनियम, 1986, पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने नगर निगम जालंधर के कमिश्नर गौतम जैन और अन्य अधिकारियों के साथ गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और आदर्श नगर चौक के पास एक खाली प्लॉट से कचरा हटाया। उन्होंने कहा कि जिन प्लॉटों में अधिकारी सफाई करवाएंगे, वहां सफाई का खर्च प्लॉट मालिकों से वसूला जाएगा।

डा.अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि यह कदम पूरी तरह से जन स्वास्थ्य के हित में उठाया गया है ताकि जिले के लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके, विशेष कर चल रहे बरसात के मौसम में जब वेक्टर जनित बीमारियाँ तेजी से फैल सकती हैं। उन्होंने स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने और निवासियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जालंधर प्रशासन की  वचनबद्धता दोहराई।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित, डिप्टी कमिश्नर की सिफारिश पर हुई कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित, डिप्टी कमिश्नर की सिफारिश पर हुई कार्रवाई
Next Article माता चिंतपूर्णी के मेले के उपलक्ष में 31वां वार्षिक पांच दिवसीय लंगर हिमाचल में 28 जुलाई से माता चिंतपूर्णी के मेले के उपलक्ष में 31वां वार्षिक पांच दिवसीय लंगर हिमाचल में 28 जुलाई से
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?