करतारपुर 9 अप्रैल (जसवंत वर्मा) संविधान निर्माता, गरीबों एवं पिछड़ों के मसीहा, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 135 वा जन्मदिवस जय भीम वेलफेयर सोसाइटी करतारपुर बड़ी धूमधाम से मनाएगी। इस संबंध में प्रधान विपिन थापर ने बताया 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक करतारपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल मलाई अर्पित कर उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट किए जाएगे। उपरांत बाबा साहिब जी के जीवन के संबंध में शब्द गायन द्वारा मिशनरी गायक बाबा करनैल सिंह हमदर्द कोहाले वाले संगत को निहाल करेंगे।
इस अवसर पर मेधावी छात्रों को शिक्षा सामग्री वितरित की जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि हलका विधायक बलकार सिंह होंगे। इस बार डॉक्टर बी आर अंबेडकर अचीवमेंट अवार्ड शिक्षा प्रचारक मास्टर अमरीक सिंह को दिया जाएगा। इस समारोह में शहर की सभी धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं को पहुंचने की अपील की गई है। समारोह सुबह 11:00 बजे आरंभ होकर 1:00 समाप्त होगा। इस अवसर पर प्रधान विपन थापर, रमेश नाहर, रमेश सोंधी, लकी अटवाल, मनोज कुमार, विजय हंस, भारत सोंधी, राजू मट्टू, पंकज थापर, देवेंदर, जगदीश खोसला,राजकरण थापर, इत्यादि उपस्थित थे।

