By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जे.डी.ए. द्वारा जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में 117 प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जे.डी.ए. द्वारा जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में 117 प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू
JalandharPunjab

जे.डी.ए. द्वारा जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में 117 प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू

Talk Hindustan
Last updated: 2022/11/23 at 7:36 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
जे.डी.ए. द्वारा जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में 117 प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू
SHARE

ई-नीलामी 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक वेबसाइट www.puda.e-auction.in पर होगी

इच्छुक खरीदार और निवेशक और अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 81960-40008 पर कर सकते हैं संपर्क

जालंधर, 23 नवंबर: जालंधर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जिला जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर के निवासियों को 117 प्रमुख स्थानों पर संपत्ति खरीदने का एक और सुनहरा अवसर देते हुए ई-नीलामी शुरू की है।

Contents
ई-नीलामी 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक वेबसाइट www.puda.e-auction.in पर होगीइच्छुक खरीदार और निवेशक और अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 81960-40008 पर कर सकते हैं संपर्क

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मुख्य प्रशासक जे.डी.ए. दीपशिखा शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक व्यावसायिक, आवासीय और चंक स्थलों पर 117 प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस ई-नीलामी में 62 व्यावसायिक, 54 आवासीय और एक चंक साइट शामिल है।

उन्होंने कहा कि आवासीय संपत्ति की कीमत 20.85 लाख से शुरू होगी जबकि व्यावसायिक संपत्ति की कीमत 14.65 लाख से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह चंक साइट की कीमत 14.22 लाख रुपए रिजर्व की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक खरीदार और निवेशक इस अवधि के दौरान ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं।

मुख्य प्रशासक जे.डी.ए. आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रमुख संपत्तियों के बारे में अधिक जानकारी पुडा की वेबसाइट www.puda.e-auctions.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर स्थित प्रमुख संपत्तियों के प्रति जालंधर विकास प्राधिकरण को लोगों से बड़ी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए इन संपत्तियों के उचित मूल्य तय किए गए हैं।

इस पर और अधिक प्रकाश डालते हुए मुख्य प्रशासक ने कहा कि लोगों की गहरी दिलचस्पी को देखते हुए प्राधिकरण ने एक हेल्पलाइन नंबर 81960-40008 स्थापित किया है जिसका कोई भी इच्छुक व्यक्ति और अधिक जानकारी ले सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर ई-नीलामी के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए बाध्य हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह जे.डी.ए. ई-नीलामी के संबंध में लोगों को जागरूक एवं सहयोग प्रदान करने के लिए गांधी वनिता आश्रम वाली जगह पर में 3 से 5 दिसम्बर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का आयोजन शनिवार और रविवार को किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक खरीदार और निवेशक इन शिविरों का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि ई-नीलामी में अर्बन एस्टेट कपूरथला, अर्बन एस्टेट फेज-1 व फेज-2, अर्बन एस्टेट सुल्तानपुर लोधी, पुरानी जेल साइट जालंधर, सीड फार्म कपूरथला, कैनाल रेस्ट हाउस साइट जालंधर, सीड फार्म मुकेरियां, गांधी वनिता आश्रम, होशियारपुर रोड गांव शेखे व छोटी बारांदरी पार्ट-1 व पार्ट-2 की प्रमुख साइटें शामिल हैं।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article गन कल्चर प्रमोट करने के मामले में Kuhlad Pizza Couple के खिलाफ मामला दर्ज गन कल्चर प्रमोट करने के मामले में Kuhlad Pizza Couple के खिलाफ मामला दर्ज
Next Article 7वां स्पार्क मेला – बेबी शो के दौरान बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का किया मनोरंजन 7वां स्पार्क मेला – बेबी शो के दौरान बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का किया मनोरंजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?