करतारपुर 20 सितंबर (जसवंत वर्मा ) नीलकंठ दशहरा कमेटी करतारपुर द्वारा 23वा दशहरा महा उत्सव 2 अक्टूबर को रेलवे रोड करतारपुर के खुले मैदान में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। दशहरे से एक दिन पहले 1 अक्टूबर को बढ़िया लाइटिंग शो होगा। इस दशहरा पर्व के मुख मेहमान विधायक बलकार सिंह होंगे। आज नीलकंठ दशहरा कमेटी के प्रधानराजकुमार अरोड़ा,अशोक बिट्टू, नाथी सनोत्रा ने विधायक बलकार सिंह को दशहरा पर्व का निमंत्रण पत्र सोपा। इस अवसर पर आप के सीनियर लीडर वरुण बावा, मार्केट कमेटी जालंधर के चेयरमेन गुरपाल सिंह पाला, हरविंदर सिंह बाबा, दविंदर सिंह इत्यादि उपस्थित थे। इनके इलावा डीएसपी विजय कुंवर, थाना प्रभारी रमनदीप सिंह,गुरपाल सिंह पाला,हरविंदर सिंह बाबा, इत्यादि को भी निमंत्रण पत्र दिया गया।

