करतारपुर (जसवंत वर्मा ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतारपुर का आज सिविल सर्जन जालंधर डॉ. राजेश गर्ग द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रमन गुप्ता तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कौशल भी उपस्थित रहे। मौके पर डॉ. जागृति, डॉ. जैक्सन, बीईई राकेश सिंह, स्टाफ नर्स सुनीता, जसविंदर कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।सिविल सर्जन द्वारा सीएचसी करतारपुर के वार्डों, प्रयोगशाला ओपीडी कॉम्प्लेक्स एवं जचा बचा सेवा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उन्हें प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।डॉ. राजेश गर्ग ने स्टाफ द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की तथा मरीजों को और अधिक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

