By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मिले जालंधर के उद्योगपति,अहम मुद्दों पर की चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मिले जालंधर के उद्योगपति,अहम मुद्दों पर की चर्चा
Jalandhar

वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मिले जालंधर के उद्योगपति,अहम मुद्दों पर की चर्चा

Talk Hindustan
Last updated: 2023/04/18 at 8:39 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मिले जालंधर के उद्योगपति,अहम मुद्दों पर की चर्चा
SHARE

जालंधर 18 अप्रैल : यूनाइटेड फोरम ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड जालंधर के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जालंधर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और सुझावों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया की उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों को राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मान सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसी नीति बनाई है जिसमें सभी प्रकार के उद्योगों को एक ही छत के नीचे आवश्यक एनओसी उपलब्ध करवाई जाएगी। पहले उद्योग लगाने के लिए विभिन्न विभागों से क्लीयरेंस लेने में काफी परेशानी होती थी। इसे समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐसी नीति तैयार करने को कहा था, जिसमें जमीन की रजिस्ट्री के साथ-साथ उद्योग स्थापित करने के लिए एक उद्योग नीति तैयार की जाए ताकि आवश्यक एनओसी शुल्क जमा करके क्लीयरेंस भी मिल जाये।

चीमा ने कहा कि उद्योग किसी भी राज्य या देश की प्रगति में रीढ़ की हड्डी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे जहां राजस्व में वृद्धि होती है, वहीं रोजगार के असंख्य अवसर भी सृजित होते हैं।वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर सहित राज्य भर के उद्योगपतियों की सभी प्रकार की कठिनाइयों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, जालंधर से उपचुनाव के लिए आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि उद्योग देश व क्षेत्र के विकास की नींव की तरह हैं। आज देश में जिन राज्यों का नाम पहली सूची में है, उनके विकास में सबसे बड़ा योगदान उन राज्यों के उद्योगों का है।

रिंकू ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकारों की जिम्मेदारी है। उद्योग के विकास के प्रति पंजाब की पिछली सरकारों का रवैया बहुत उदासीन और निराशाजनक था, लेकिन अब वह दौर बीत चुका है। मान सरकार उद्योगपतियों को किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करने देगी।बैठक में शामिल युनाइटेड फोरम ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड जालंधर के पदाधिकारियों ने भी राज्य में भगवंत मान सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में भरा नामांकन। भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में भरा नामांकन।
Next Article आम आदमी पार्टी को इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर ने समर्थन देने का किया ऐलान आम आदमी पार्टी को इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर ने समर्थन देने का किया ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?