करतारपुर (जसवंत वर्मा ) चुनाव प्रचार के आखिरी दिन करतारपुर के वार्ड नंबर 3 से आजाद प्रत्याशी मंगल कुमार मंगी ने अपने समर्थको के साथ घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांगे। इस अवसर पर मंगल कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 3 की तरक्की और विकास के लिए चुनाव चिन्ह बैट पर मोहर लगाकर मुझे जिताएं। उन्होंने कहा कि मैंने जो वादे किए हैं जीतने के बाद सारे वादे पूरे करूंगा। किसी को भी शिकायत का मौका नहीं दूंगा। उन्होंने कहा वार्ड नंबर तीन मेरा परिवार है।

