करतारपुर 13 अगस्त( जसवंत वर्मा) करतारपुर में कई स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल में राष्ट्रीय ध्वज प्रधान विमल जैन मैडम सुमन लता कल्हन फहराएंगे। कीमत इंस्टिट्यूट के छात्र देश भक्ति व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मास्टर गुरुबंता सिंह मेमोरियल जनता कॉलेज करतारपुर में राष्ट्रीय ध्वज कॉलेज कमेटी के प्रधान,पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों द्वारा देश भक्ति व संस्कृति कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हॉस्पिटल करतारपुर में राष्ट्रीय झंडा डॉक्टर पूनम सेखड़ी लहराएंगी। रामगढ़िया को एजुकेशन हाई स्कूल करतारपुर में राष्ट्रीय ध्वज स्कूल प्रबंधक कमेटी के अमरजीत भंवरा लहराएंगे। इनके अलावा नगर कौंसिल करतारपुर में, नगर सुधार ट्रस्ट करतारपुर में, गुरु वीरजानंद स्मारक गुरुकुल में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

