करतारपुर 15 अगस्त( जसवंत वर्मा) करतारपुर में कई स्थानों पर 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नगर कौंसिल करतारपुर में राष्ट्रीय ध्वज पूर्व मंत्री, विधायक बलकार सिंह ने लहराया तथा पुलिस टुकड़ी से सलामी ली। इस अवसर पर ई ओ राजीव ओबेरॉय, पार्षद गण तथा स्टाफ उपस्थित था। आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल में राष्ट्रीय ध्वज प्रधान विमल जैन,मैडम सुमन लता कल्हन ने लहराया । इस मौके पर कीमत इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने देश भक्ति व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल रजनी लाम्बा मल्होत्रा, सतीश गुप्ता, जस्सी चाहल एवं स्टाफ ओर विद्यार्थी उपस्थित थे।
मास्टर गुरुबंता सिंह मेमोरियल जनता कॉलेज करतारपुर में राष्ट्रीय ध्वज कॉलेज कमेटी के प्रधान,पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने लहराया तथा पुलिस टुकड़ी से सलामी ली। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों द्वारा देश भक्ति व संस्कृति कार्यक्रम पेश किया । इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रेटी सोडी, सचिव हरी पाल, लेफ्टिनेंट दलजीत सिंह,हरविंदर कौर, डॉ भीमसेन, हरमेश कुमार, मनोहर लाल,इत्यादि पंच सरपंच उपस्थित थे। सरकारी हॉस्पिटल करतारपुर में राष्ट्रीय झंडा डॉक्टर जैक्सन ने लहराया इस अवसर पर डॉ हरप्रीत सिंह,, बी इ इ राकेश सिंह, फार्मेसी अफसर शरणजीत बावा, केवल सिंह, गुरदीप सिंह मिंटू, शरिता शर्मा, सिमरनइत्यादि उपस्थित थे।
रामगढ़िया को एजुकेशन हाई स्कूल करतारपुर में राष्ट्रीय ध्वज कांग्रेस पार्टी के करतारपुर इंचार्ज पूर्व एसएसपी रजिंदर सिंह ने लहराया। इस अवसर पर सिटी कांग्रेस प्रधान गोपाल सूद,पार्षद बालमुकुंद बाली,हीरालाल खोसला, वरिंदर शर्मा बिंदु, अमरजीत भंवरा,नरेश गोरा, रेनू सेठ, काला सूरी, शक्ति कुमार,कमल शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

