करतारपुर 15 अगस्त (जसवंत वर्मा) कम्युनिटी हेल्थ सेंटर करतारपुर में 80वा स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, जोश एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविंदर कौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
इस अवसर पर समस्त स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की प्रगति के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान देने वाले महान शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सी एच सी करतारपुर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और आपसी भाईचारे, एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

