कपूरथला : गांव गाजी गडाणा में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार सायं घर में फंदा लगाकर जान दे दी। थाना ढिलवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मृतका के पति पर ढिलवां पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मृतका की पहचान 30 वर्षीय जसविंदर कौर निवासी गाजी गडाणा ढिलवां के रुप में हुई है। थाना ढिलवां प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त महिला दो बेटों की मां थी और इसका पहले पति से तलाक हो गया था और फैंसले के मुताबिक दोनों में एक-एक बेटा अपने पास रखने का समझौता हुआ था।

5 माह पूर्व महिला के मायके जो कपूरथला के गांव लक्खन के पड्डा के है ने उसकी शादी गाजी गडाणा निवासी सुबेग सिंह से कर दी। सुबेग सिंह की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और उसके भी दो बच्चे है। मृतका का बेटा उसके मायके में रह रहा था।
महिला चाहती थी कि उसका बेटा उसके पास रहे। परंतु ससुराल पक्ष जिनमें पति का नाम प्रमुख है उसके बेटे को अपने पास नहीं रखना चाहता था। इसी बात को लेकर घरेलू विवाद होने लगा। कलह कलेश से तंग आकर जसविंदर कौर ने फंदा लगाकर जान दे दी।
शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस मामले सम्बन्धी मृतका के परिवार का आरोप है की हमारी लड़की का ससुराल पक्ष के द्वारा कत्ल हुआ है इस लिए ससुराल पक्ष के सभी लोगो पर क़त्ल का मामला दर्ज़ किया जाये

