कोटकपूरा में एक निर्माणधीन घर में मजदूर के तौर पर काम करने वाले ने एक अज्ञात व्यक्ति का देर रात ईंट-पत्थर मार कर कत्ल कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार कोटकपूरा में सुभाष चंद द्वारा मोहल्ला निर्माणपुरा में एक पुराने घर को तोड़ कर दोबारा निर्माण किया जा रहा है।
मोहल्ले का ही रहने वाला रवि कुमार यहां मजदूरी का काम करता था और रात के समय निगरानी के लिए उसी निर्माण अधीन घर में सो जाता था। सुभाष चंद को रात दस बजे फोन आया कि उनके निर्माणधीन घर में रवि ने किसी व्यक्ति का ईंट-पत्थर मारकर कत्ल कर दिया है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
मोके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दे है और पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार है। वहीं मृतक के शव को शिनाख्त के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताविक मृतक की आयु 45 से 50 वर्ष के बीच है और फिलहाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

