By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा सरकार ने 9 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा व खेती-किसानी तक किया अभूतपूर्व विकास: मेघवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > भाजपा सरकार ने 9 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा व खेती-किसानी तक किया अभूतपूर्व विकास: मेघवाल
JalandharPoliticsPunjab

भाजपा सरकार ने 9 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा व खेती-किसानी तक किया अभूतपूर्व विकास: मेघवाल

Talk Hindustan
Last updated: 2023/06/20 at 6:53 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
भाजपा सरकार ने 9 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा व खेती-किसानी तक किया अभूतपूर्व विकास: मेघवाल
SHARE

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार किए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड रखा जनता के सामने।

जालंधर, 18 जून , केन्द्रीय कानून मंत्री, भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते नौ वर्षों में देश में अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर खेती-किसानी तक अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने पिछले 9 वर्षों में विश्व में भारत की पहचान स्थापित की है। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार का एक ही उद्देश्य रहा है गरीब का विकास और उन्होंने इसी पर केन्द्रित कर गरीब कल्याणकारी योजनाए विकसित की और उन्हें धरातल पर उतार कर उसका लाभ समाज की पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुँचाया।

भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार के बीते नौ वर्ष समावेशी प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसरों के सृजन की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है। बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण तथा भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार, अपना विकास’ की नीति को दरकिनार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का जालंधर पहुँचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपनी टीम के पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ व दोशाल देकर स्वागत किया।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 2004 से 2014 तक प्रतिदिन भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे थे। विश्व में भारत की छवि एक कमजोर देश के रूप में स्थापित हो चुकी थी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने देश की जनता से ‘मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा’ का वादा करके 2014 में संसद की सीढ़ीयों पर नतमस्तक होकर सत्ता संभालने के बाद उस इतिहास को बदल दिया। आज विश्व में भारत के छवि ऐसी बन चुकी है कि सभी देश भारत की सलाह के बिना कोई कार्य नहीं करते।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा समाज की पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुँचाया जाएगा, उसे आज पूरा किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने हर लोक सभा में बड़े-बड़े काम किए गए हैं। नए विकसित भरता का निर्माण किया जा रहा है। वीते नौ वर्षों में नए एम्स बने हैं, नए अस्पताल बने हैं, यूनिवर्सिटीयां बनी है, कॉलेज खोले जा रहे हैं, उद्योग बने हैं, फ़ूड पार्क बने हैं, नेशनल हाइवे बने हैं, ब्रिज बने हैं, कई कोरिडोर बने हैं, सुरंगें बनीं हैं, वंदे भारत रेलगाड़ियाँ चली हैं। प्रधाण मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 सफलतम वर्ष देश को विश्वगुरु व विश्वशक्ति बनाने, जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को ख़त्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित करने के रहे हैं। आज सारा विश्व कहता है कि 21वीं सदी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाले भारत की सदी है। पिछले 9 वर्षों से भारत तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है और यह यात्रा आगे भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जारी रहेगी।

मेघवाल ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे आधुनिकीकरण के कार्यों का लिया जायजा।

आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपने जालंधर दौरे के दौरान जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन,जहाँ कि विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं के तहत नवीनींकरण किया जा रहा है, के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचें। जहाँ उन्होंने रेलवे स्टेशन के अधिकारियों एवं इस प्रोजेक्ट का काम देख रही कंपनी के लोगों से मुलाकात कर काम की प्रगति के बारे में जायजा लिया। उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, भाजपा जिला जालंधर के प्रभारी एवं लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, अमरजीत सिंह अमरी, जिला महामंत्री अशोक सरीन, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला सचिव अमित भाटिया, मनोज अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article देश पर जब भी कोई संकट आया तब पंजाब और पंजाबियों ने सीना तान कर पूरे देश की रक्षा की है: अमित शाह देश पर जब भी कोई संकट आया तब पंजाब और पंजाबियों ने सीना तान कर पूरे देश की रक्षा की है: अमित शाह
Next Article ਖੇਤ ਮਜਦੂਰ ਅਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਚ ਕਰਵਾਇਆ ਵਰਕਰ ਸੰਮੇਲਨ ਖੇਤ ਮਜਦੂਰ ਅਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਚ ਕਰਵਾਇਆ ਵਰਕਰ ਸੰਮੇਲਨ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?