By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं, जालंधर में खनन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने की उच्च स्तरीय बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं, जालंधर में खनन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने की उच्च स्तरीय बैठक
Jalandhar

अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं, जालंधर में खनन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने की उच्च स्तरीय बैठक

Talk Hindustan
Last updated: 2025/02/27 at 8:14 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं, जालंधर में खनन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने की उच्च स्तरीय बैठक
SHARE

खान मंत्री ने माइनिंग साइटों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जालंधर, 27 फरवरी: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार गैर कानूनी माइनिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी, इसलिए अधिकारियों को अवैध खनन को रोकने के लिए खनन स्थलों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। यहां कैनाल रेस्ट हाउस में माइनिंग एवं ड्रेनेज विभाग के जालंधर सर्कल के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों के अनुसार अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो तुरंत कार्रवाई करे तथा एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाए।

अवैध खनन से सख्ती से निपटने पर जोर देते हुए, श्री गोयल ने अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के तहत खदानों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रात में लगातार चेकिंग की जाए ताकि रात के अंधेरे में अवैध खनन की किसी घटना को अंजाम न दिया जा सके। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में माइनिंग सर्कल जालंधर के एस.ई.अमरिन्दर सिंह पंढेर एक्सियन जालंधर और कपूरथला सरताज सिंह रंधावा, एक्सियन लुधियाना रजत ग्रोवर, एक्सियन नवां शहर संचित, एस.डी.ओ सुखपाल सिंह, मनहोर लाल, सतविंदर सिंह कंग और प्रिंस सिंह और अन्य उपमंडल अधिकारी भी मौजूद थे।

………

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article यू.के. ने वीज़ा धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता अभियान ‘वीज़ा धोखाधड़ी से बचो’ शुरू किया यू.के. ने वीज़ा धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता अभियान ‘वीज़ा धोखाधड़ी से बचो’ शुरू किया
Next Article जिला प्रशासकीय कप्लेक्स में 39 बूथों की नीलामी/बोली 13 मार्च को जिला प्रशासकीय कप्लेक्स में 39 बूथों की नीलामी/बोली 13 मार्च को
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?