करतारपुर 17 अगस्त (जसवंत वर्मा ) प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में प्राचीन शिव शंकर धर्मशाला कमेटी की एक बैठक सरपरस्त प्रिंस अरोड़ा एवं प्रधान दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें माता रानी तथा राधा कृष्ण जी की तीसरी मूर्ति स्थापना दिवस 26 अगस्त को मनाने व चार सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने संबंधी विचार विमर्श किया गया ।
इस संबंध में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई 26 अगस्त सुबह 7 बजे प्रतिमाओं के स्नान एवं वस्त्र धारण, सुबह 10 बजे हवन जिसके यजमान मनमोहन जी एवं श्रीमती खुशविंदर बबली जी होंगे। उसके उपरांत ब्रह्मभोज तथा भंडारे का आयोजन किया।
04 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी रात्रि 7 बजे पूजा अर्चना और रात्रि श्री कृष्ण जन्म पर पूजा अर्चना की जाएगी इस दौरान सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी।
इस अवसर पर सरपरस्त प्रिंस अरोड़ा, प्रधान दीपक कुमार ,अनिल शर्मा , अरुण शर्मा, सिकंदर लाल, ,अमरजीत सिंह भंवरा, दीपक शारदा, शैली महाजन ,जसवंत वर्मा ,नीरज अरोड़ा ,डॉक्टर राजीव कुमार, कुलदीप वर्मा, व अन्य मौजद थे।

