By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आई.ए.एस.अधिकारी विशेष सारंगल ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर का संभाला पदभार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > आई.ए.एस.अधिकारी विशेष सारंगल ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर का संभाला पदभार
Jalandhar

आई.ए.एस.अधिकारी विशेष सारंगल ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर का संभाला पदभार

Talk Hindustan
Last updated: 2023/06/17 at 8:07 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
आई.ए.एस.अधिकारी विशेष सारंगल ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर का संभाला पदभार
SHARE

जिलावासियों के भलाई व जिले के विकास के लिए 24X7 उपस्थित रहूँगा-डिप्टी कमिश्नर

जालंधर, 17 जून :  जालंधर के नव नियुक्त डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने आज कहा कि उनकी तरफ से लोगों को साफ-सुथरा ,पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह प्रशासन देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर, जिन्होंने आज यहां अपना पदभार ग्रहण किया, ने कहा कि लोगों को उचित और समय पर नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। श्री सारंगल, जो 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है, ने कहा कि जालंधर की सेवा करना उनके लिए सम्मान एंव खुशी की बात है, जिसे राज्य की खेल और मीडिया राजधानी कहा जाता है।

बता दे श्री सारंगल इससे पहले शहीद भगत सिंह नगर और कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर रह चुके है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर उनका अपना शहर है और वह जिले की समस्याओं और संभावनाओं से अच्छी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि वे जिले में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है, जिससे वह जिले की बढिया तरीके से सेवा कर सकेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले को प्रदेश भर में अग्रणी बनाने के लिए लोगों से सक्रिय सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ देने और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करने के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सच्ची भावना से लागू किया जाएगा। श्री सारंगल ने कहा कि जिले में सेवा करते हुए उनका विशेष ध्यान जिले के समग्र विकास पर रहेगा और वह 24 घंटे जालंधरवासियों की सेवा में उपस्थित रहेंगे।

बाद में उन्होंने जिले के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अपनी ड्यूटी ईमानदारी व लगन से करने के निर्देश दिए। श्री सारंगल ने अधिकारियों से कहा कि राज्य और जनता के व्यापक हितों के लिए पूरी लगन से जिले के लोगों की सेवा करें। पद संभालने से पहले उन्हें पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पदभार ग्रहण करने के बाद डिप्टी कमिश्नर बाबासाहेब डा. बी.आर अम्बेडकर को श्रद्धां के फूल भेंट पदभार ग्रहण करने के बाद डिप्टी कमिश्नर बाबासाहेब डा. बी.आर अम्बेडकर को श्रद्धां के फूल भेंट
Next Article डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक, जालंधर की शांति और प्रगति के लिए की प्रार्थना डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक, जालंधर की शांति और प्रगति के लिए की प्रार्थना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?