कपूरथला ( गौरव मढ़िया ) : पंजाब पुलिस के मौजूदा समय में बरखास्त चल रहे इंस्पेक्टर नवदीप सिंह जोकि अपने ही विभाग द्वारा एक अधूरे पड़ताल के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर मुसीबतों से घिरे थे इसी मुसीबत के चलते उनके पिता सरदार हरनेक सिंह जी कि बीते दिनों डिप्रेशन के चलते मृत्यु हो गई थी। आज परिवार द्वारा पूज्य पिता हरनेक सिंह जी की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ के भोग एवं अंतिम अरदास में शिरकत करने वाले सैकड़ो लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर उनको अंतिम विदाई एवं श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सी.पी.एस कृष्ण देव भंडारी, जिला भाजपा कपूरथला के अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल, गोरा गिल, इकबाल सिंह, रिटायर्ड डी.एस.पी एवम् पंजाब पुलिस सुखविंदर सिंह सहित उपास्थित असंख्य लोगों ने कहा कि पूर्व इंस्पेक्टर नवदीप सिंह द्वारा दी गई सेवाओं को देखते हुए पंजाब सरकार की पुलिस द्वारा किया जा रहे अपने ही डिपार्टमेंट के होनहार इंस्पेक्टर के साथ रवैया को निंदनीय बताया। कहा कि नवदीप सिंह ने लंबे समय तक पंजाब पुलिस में अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं और उनके बड़े भाई इंस्पेक्टर बलदेव सिंह कोरोना काल के दौरान अपनी सेवाएं निभाते हुए शहीद हुए। इनकी कुर्बानियों को देखते हुए भी पंजाब पुलिस का रवैया परिवार के प्रति इतना गैर जिम्मेदाराना होगा इसका हमें अनुमान नहीं था।

इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि हम पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव से मांग करते हैं कि जिस मामले में पूर्व इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को बर्खास्त किया गया उस मामले की उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए और निष्पक्ष जांच कर इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की सेवाएं को बहाल किया जाए उन्होंने कहा कि हम पंजाब पुलिस से अनुरोध करते हैं कि जिस प्रकार से नवदीप सिंह के पिता इस मानसिक परेशानी का शिकार हुए है इसी तरह बाकी परिवार पर मुसीबत का दौर चल रहा है उसे मुख्य रखते हुए इस जांच को जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर बंद कर दिया जाए और इंसाफ दिया जाए।

भारतीय जनता पार्टी जिला कपूरथला के अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने नवदीप सिंह के पिता स्वर्गीय हरनेक सिंह के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम परिवार के साथ खड़े हैं और इस संकट की घड़ी में परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार के समक्ष अपनी मांग रखते है। इस दौरान पंजाब पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा की पूर्व इंस्पेक्टर नवदीप सिंह द्वारा आज भी पुलिस विभाग पर पूर्ण रूप से अपना विश्वास दिखाते हुए शांत में तरीके से शांत में तरीके से इंसाफ की मांग की जा रही है

लेकिन इस बात को शायद बात को शायद पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी लापरवाही से ले रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित उन सभी लोगों से जो सरदार हरनेक सिंह जी को श्रद्धांजलि देने आए हैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं की पंजाब पुलिस एसोसिएशन वेलफेयर परिवार संगठन नवदीप सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगा और अब संगठन अपने रोश को तेज कर परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाएगा ताकि जिस मानसिक जी मानसिक तनाव का शिकार सरदार हरनेक सिंह हुए हैं और कोई परिवार के सदस्य ना हो

