कपूरथला 20 अक्टूबर (गौरव मढ़िया) श्री राम मंदिर प्रीत नगर कपूरथला द्वारा महामाई का विशाल भगवती जागरण 26 अक्टूबर दिन शनिवार को मंदिर में करवाया जा रहा है वरिष्ठ राम भक्त व् मंदिर कमेटी के प्रधान जतिंदर छाबड़ा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जागरण के दिन सर्वप्रथम सांय 8 बजे ज्योत प्रचंड की जाएगी ततपश्चात रात्रि 9 बजे महामाई का जागरण आरम्भ किया जायेगा
इस मौके अरोड़ा ब्रदर्ज व् महंत तरसेम जी महामाई की सुंदर व् मनमोहक भेंटो का गुणगान करके श्रदालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे जागरण में लाईट व् साउंड आशु लाईट द्वारा किया जायेगा छाबड़ा ने बताया की जागरण में शहर की गणमान्य शख्शियतों को निमंत्रित किया गया है इसके अलावा शहरवासियो से पुरजोर अपील है की जागरण में हाजरी लगाके महामाई का आशीर्वाद ग्रहण करे जागरण में महामाई की किरपा से स्वादिष्ट व्यंजनों का अटूट लंगर लगाया जायेगा

